नई दिल्ली (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ के लिए शूट के दौरान किये मेकअप की एक झलक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रदर्शित की है। तस्वीर और वीडियो में प्रियंका चोपड़ा का चेहरा खून से लथपथ और खून से हाथ सने और झुलसे हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में चोपड़ा ने जले हुए बालों के एक विस्तृत मेकअप लुक का अनावरण किया।
प्रियंका ने पोस्ट पर कैप्शन दिया, “दर्शकों को बता दूं कि मेरा यह लुक ‘द बल्फ’ फिल्म के लिये फिल्माया जा रहा है। मैं फिल्म सेट पर हूं और यह सब मेकअप है। समुद्री लुटेरों के जहाजों पर 1800 का दशक हिंसक समय था। यह देखना अविश्वसनीय है कि क्रू का हर विभाग कैसे कल्पना को हकीकत में बदल देता है।”
प्रिय़ंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर जैसे ही अपना इस लुक की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किये, उसके बाद तुरंत ही प्रशंसकों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। अधिकतर प्रशंसकों ने कमेंट किया कि वे इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि ‘द ब्लफ’ एक आगामी अमेरिकी फ़िल्म है जिसे फ़्रैंक ई फ़्लॉवर और जो बॉलरीनी ने मिलकर लिखा है, और फ़्लॉवर ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म में प्रियंका मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफ़िया ओकले-ग्रीन तथा वेदांतन नायडू हैं। द ब्लफ़ के अलावा प्रियंका जॉन सीना के साथ एक्शन कॉमेडी हेड्स ऑफ़ स्टेट में भी दिखाई देंगी। वह बहुप्रतीक्षित जासूसी थ्रिलर सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीजन में भी वापसी करने वाली हैं और फरहान अख़्तर की ‘जी ले ज़रा’ फिल्म में भी आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ़ के साथ नज़र आएंगी।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं
- सरदार वल्लभभाई पटेल नि: शुल्क कोचिंग योजना का संभाग स्तर पर सुचारू रूप से करें संचालन : राज्यमंत्रीगौर
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर मिल रहे बीज और खाद, खरीफ की तैयारियों को मिली नई गति
- शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल
- रांची में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, ₹1.70 लाख बरामद
- Raipur News: पंडरी कपड़ा मार्केट की सबसे पुरानी होलसेल दुकान से हटाया गया अवैध कब्जा
- म.प्र. में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधारेगी एम्स की तकनीक
- अयोध्या में CM योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया?’
- ‘IAS बनने से पहले कुशल मां बनें’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की छात्राओं को नसीहत
- श्रीगंगानगर गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, 13 वर्षीय बच्ची के शोषण मामले में अब तक 19 गिरफ्तार


