नई दिल्ली (mediasaheb.com)| उच्चतम न्यायालय ने स्नातक स्तर की मेडिकल एवं अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले से संबंधित 5 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2024 को रद्द करने से सोमवार को इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग वाली याचिकाएं ठुकराते हुए कहा कि जांच के दौरान ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह पता चल सके कि प्रश्न पत्र सार्वजनिक होने समेत अन्य अनियमितताओं के पीछे परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की प्रणालिगत विफलता थी।
पीठ ने हालांकि कहा कि यदि जांच में लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि का पता चलने पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद किसी भी स्तर पर ऐसे किसी भी विद्यार्थी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि कोई भी अभ्यार्थी इस धोखाधड़ी में शामिल पाया जाता है या लाभार्थी है, उसे नामांकन जारी रखने में किसी भी निहित अधिकार का दावा करने का अधिकार नहीं होगा।(वार्ता)
Tuesday, August 4
Breaking News
- राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान को विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी, अनुपूरक बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
- 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल द्वारा लाल परेड ग्राउंड में 300 पौधों का रोपण
- योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए असर : मंत्री भूरिया
- प्रदेश के सभी जनपदों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन
- श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी न रहे, सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें : मंत्री सारंग
- समय की मांग के अनुरूप युवा हो रहे हैं शिक्षित-प्रशिक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- नागरिकों को लोक सेवाओं का प्रदाय नियत समयावधि में सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव बर्णवाल
- किसानों पर मेहरबान योगी सरकार, अनुपूरक बजट में खेती-किसानी की प्रगति को दी गई रफ्तार
- स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक 5 से 8 अगस्त तक भोपाल में


