रायपुर (mediasaheb.com)| त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर द्वारा रायपुर के लोकप्रिय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का 20 जुलाई को नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान 51 सफाई मित्रों का सम्मान तथा सहभोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
समिति के सचिव श्री विवेक बर्धन ने बताया कि इस समारोह में फेंसिंग की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रीबा जैकब, बैडमिंटन के खिलाड़ी इशिका पोद्दार तथा ओम बसाक का भी सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।


