बिलासपुर (mediasaheb.com), द फ़िल्म फाउंडेशन ट्रस्ट के नेशनल वाईस प्रेसिडेंट, लेखक,समीक्षक संजय अनंत जी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी संगठन,नीदरलैंड व विश्व हिन्दी सभा,भारत द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य संगोष्ठी में वरेण्य अतिथि व मुख्य वक्ता होंगे
*इस आशय की जानकारी देते हुए, फाउंडेशन के प्रदेश सचिव व मिडिया प्रभारी व नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अविजित रायजादा ने बताया की इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में ब्रिटेन, अमेरिका, सुरीनाम, जर्मनी, बेल्ज़ियम, सिंगापुर के साहित्यकार सम्मिलित होंगे*
गर्ल्स कॉलेज की पूर्व प्राचार्या व विमल साहित्य संस्थान की अध्यक्ष डॉ भारती भट्टाचार्य ने नगर का गौरव बढ़ाने के लिए संजय जी को बधाई दी है
कार्यक्रम का संचालन नीदरलैंड में हिन्दी प्रसार प्रचार अग्रणी डॉ ऋतु पांडे करेंगी, *इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण आयोजन में त्रिनिदाद में भारतीय राजदूत श्री शिव कुमार निगम जी विशिष्ट अतिथि होंगे*, कार्यक्रम की अध्यक्षता बेल्ज़ियम से यूरोप में हिन्दी साहित्य के अग्रणी साहित्यकार, अभिनेता कपिल कुमार करेंगे
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लंदन के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, ब्रिटिश सरकार व पार्लियामेंट द्वारा सम्मानित श्री तेजेंद्र शर्मा होंगे*
*इस कार्यक्रम में एवरेस्ट फतह करने वाली भारतीय वायुसेना की पूर्व स्क्वाड्रन लीडर व कवियत्री (डॉ) तूलिका रानी जी भी अपना रचना पाठ करेंगी*
सुदूर छोटे से देश सुरीनाम जहां के भारतीय मूल के लोगो के मध्य हिन्दी के प्रसार प्रचार में अग्रणी साहित्यकार सांद्रा लुटावन भी अपनी रचना का पाठ करेंगी
सिंगापुर में हिन्दी भाषा के प्रसार प्रचार में अग्रणी कवि, कथाकार, मर्चेंट नेवी में कप्तान विनोद कुमार दुबे जी भी गोष्ठी में अपने विचार रखेंगे व रचना पाठ करेंगे
इस कार्यक्रम में जर्मनी से डॉ क्षिप्रा शिल्पी, लखनऊ से आर्यावर्ती सरोज, इंदौर से डॉ सुनीता श्रीवास्तव, अहमदाबाद से अनेक राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित विजत तिवारी जी, दिल्ली से निर्देशक राजेन्द्र शर्मा, नीदर लैंड से उर्मिला जी व ब्रिटेन से शन्नो अग्रवाल जी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी
यह कार्यक्रम का प्रसारण फेसबुक व यू ट्यूब पर लाइव पूरे विश्व में उपलब्ध होगा संगोष्ठी भारतीय समय अनुसार संध्या सात बजे शुक्रवार को सम्पन्न होने जा रही है


