मुंबई,(mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म ‘गरम मसाला’ को अपने करियर की सबसे कठिन फिल्म बताया है। अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये साढ़े तीन दशक हो गये हैं। अक्षय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अक्षय इन दिनों फिल्म सरफिरा को लेकर चर्चा में हैं।इस बीच उन्होंने अपने करियर की सबसे कठिन फिल्म को लेकर बात की है।अक्षय ने फिल्म ‘गरम मसाला’ को अपने करियर की सबसे कठिन फिल्म बताया है।
अक्षय कुमार ने बताया कि निर्देशक प्रियदर्शन उनसे लंबे-लंबे शॉट लेते थे,जिसको करते समय वह हांफने लगते थे। वह एक लड़की से बात कर रहे होते हैं, अचानक उन्हें दूसरी लड़की से बात करना पड़ जाता था । इस दौरान दूसरे से मिलते वक्त उनका किरदार भी बदलता जाता है। फिल्म गरम मसाला की शूटिंग मेरे लिए किसी नाटक के जैसी थी, क्योंकि एक समय में कई किरदार एक साथ अभिनय करते थे। इस वजह से यह मेरे लिए यह सबसे कठिन फिल्म लगती है।(वार्ता)
Tuesday, August 4
Breaking News
- FSSAI का डाबर पर बड़ा एक्शन! ‘100% Natural’ दावों वाले उत्पादों की बिक्री रोकने के निर्देश, शेयर 2% लुढ़का
- योगी सरकार ने पेश किया ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट
- 5 हजार से अधिक किसानों के हित में बड़ा निर्णय, कवच योजना को मंजूरी
- सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- ‘क्लास 9 के छात्रों पर 3 भाषाएं न थोपें’… CBSE की भाषा नीति सुप्रीम कोर्ट पहुंची
- खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से नायडू से की सौजन्य भेंट
- मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
- रेडियम बेल्ट से सजे आवारा मवेशी, हाईवे हादसे रोकने की अनोखी पहल


