पुरी, (mediasaheb.com)| ओडिशा की तीर्थनगरी पुरी में रविवार को श्रीजगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भगवान बलवद्र और उनकी बहन देवोई सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा के दौरान भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय घटी जब भगवान बलभद्र के तालध्वज के रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मच गई।
सूत्रों ने बताया कि भगदड़ हिंदी स्कूल के पास हुई, जहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति बेहोश हो गया। उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। भगदड़ में घायल पांच अन्य श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इसके अलावा रथ यात्रा का तीन किलोमीटर लंबा बड़ाडांडा मार्ग (जो असल में जन सैलाब में बदल गया था) की उच्च आर्द्रता की स्थिति के कारण निर्जलीकरण और दम घुटने के कारण 300 से अधिक भक्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जिला प्रशासन की मुस्तैदी के कारण भगदड़ में जनहानि नाम मात्र की हुई। दरअसल प्रशासन हाथरस में हुई भगदड़ में मौतों की घटना के बाद कुछ अधिक ही एहतियाती उपाय किए थे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस के फुलराई मुगल गढ़ी गांव में भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी।(वार्ता)
Tuesday, July 7
Breaking News
- राज्यसभा चुनाव विवाद गहराया, मीनाक्षी नटराजन जाएंगी हाई कोर्ट; बोलीं- नामांकन रद्द करना साजिश
- इंदौर में 5 ब्लैक स्पॉट खत्म, लेकिन 5 नए बने हादसों के हॉटस्पॉट; रालामंडल चौराहा सबसे खतरनाक
- नीरव मोदी की भारत वापसी का रास्ता साफ! ब्रिटेन में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारे, प्रत्यर्पण की राह आसान
- WhatsApp Username विवाद: सरकार ने Meta को 9 जुलाई तक का समय दिया, कहा- बढ़ सकते हैं ऑनलाइन फ्रॉड के मामले
- ICMR Report: कोरोना के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, नींद की गोलियों की बिक्री में बड़ा उछाल
- Crude Oil Production: तेल बाजार में बड़ा खेल! 7 देशों के फैसले से बदल सकते हैं कच्चे तेल के दाम
- INS Mahendragiri: भारतीय नौसेना को मिला नया महाबली, दुश्मन के रडार को देगा चकमा
- MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर
- इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू
- एमपी ट्रांसको की 593 ईएचवी लाइनों ने बनाया चार वर्षों से बिना ब्रेकडाउन के बिजली पारेषण का उल्लेखनीय कीर्तिमान : ऊर्जा मंत्री तोमर


