मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने फिल्म कल्कि 2898 एडी के जरिये एक्टिंग में डेब्यू किया है और इसके लिये उन्होंने निर्देशक नाग अश्विन को शुक्रिया कहा है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कल्कि 2898 एडी में कई कलाकार कैमियो में हैं। राम गोपाल वर्मा ने कल्कि 2898 एडी से एक्टिंग डेब्यू किया है।
राम गोपाल वर्मा ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन को धन्यवाद बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है,नाग अश्विन आपकी कल्पना और महत्वाकांक्षी की में काफी तारीफ करता हूं। अमिताभ बच्चन सर पहले से काफी ज्यादा गतिशील हो गए हैं और प्रभास को इससे पहले ऐसे धांसू अंदाज में नहीं देखा गया है। इसके अलावा आपका आभारी हूं, जो मुझे अभिनय की दुनिया में डेब्यू का मौका दिया।(वार्ता)
Wednesday, July 1
Breaking News
- एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
- रायपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 तहसीलदारों के तबादले का आदेश जारी
- मध्यप्रदेश ने 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा की दिशा में उठाया बड़ा कदम
- दिल्ली में 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू, कई वाहनों की नो एंट्री; पार्किंग फीस भी होगी दोगुनी
- जन आंदोलन बन कर 7 करोड़ परिवारों तक पहुंचा जल गंगा संवर्धन अभियान
- डिजिटल इंडिया से जीवन हुआ है सरल और सुगम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बॉबी देओल की आश्रम सीजन 4 की शूटिंग अगस्त से होगी शुरू जल्द।
- एनएमडीसी ने पहली तिमाही की अब तक की सर्वाधिक मात्रा दर्ज की, 60 एमटी लक्ष्य के लिए गति बनाई
- ताइवान पर फिर गरजे शी जिनपिंग, पार्टी स्थापना दिवस पर कहा- ‘एकीकरण होकर रहेगा’
- यूपी में एआई आधारित एक्स-रे, एमआरआई मशीनों से आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी जल्द।


