नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ)में इस वर्ष अप्रैल में 18.92 लाख नए अंशधारक जुड़े हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2024 के महीने में 18.92 लाख अंशधारक कर्मचारी भविष्य निधि से जोड़े गए हैं। इससे पिछले महीने मार्च की तुलना में यह वृद्धि यह 31.29 प्रतिशत है। इसके अलावा, अप्रैल 2023 की तुलना में यह 10 प्रतिशत अधिक है।
अप्रैल 2024 में 2.49 लाख महिला अंशधारक जोड़ी गई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और हरियाणा में सबसे अधिक अंश धारक जोड़े गए हैं। इन राज्यों का वृद्धि में लगभग 58.30 प्रतिशत हिस्सा है।इन राज्यों ने अप्रैल के दौरान कुल 11.03 लाख अंशधारक जोड़े हैं।सभी राज्यों में से, महाराष्ट्र महीने के दौरान 20.42 प्रतिशत अंशधारक जोड़कर सबसे आगे है।
सर्वाधिक अंशधारक विशेषज्ञ सेवाएं, व्यापार – वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, इलेक्ट्रिक, मैकेनिकल या सामान्य इंजीनियरिंग उत्पाद, इंजीनियर – इंजीनियरिंग ठेकेदार, स्कूल, भवन और निर्माण उद्योग, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल आदि उद्योगों में बढ़े हैं। (वार्ता)
Friday, September 25
Breaking News
- MP के 13 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 16 में तेज बारिश
- विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा
- Asian Games 2026: चंबा की सीमा ने 10,000 मीटर में जीता कांस्य, मां से छिपाकर जापान गई थीं
- केंद्रीय गृह मंत्री ने सीएम योगी के साथ ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) पोर्टल का भी किया शुभारंभ
- पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव को मिला ‘सहकारिता विभूषण’ राष्ट्रीय पुरस्कार, नई दिल्ली में सम्मान
- BIT मेसरा के छात्रों का कमाल, सौर ऊर्जा से चलेगा ‘किसान दोस्त’ उपकरण
- मवेशियों को लेकर पहुंचे किसान, रास्ते में ही हुआ समस्या का समाधान
- यूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: गृह मंत्री
- सपा सरकार को यूपी से बाहर करना पड़ा था निवेश का कार्यक्रम, योगी ने यूपी को बनाया निवेश का केंद्र: केंद्रीय गृह मंत्री शाह
- प्रयागराज से अमेरिका रवाना हुआ पहला पावर ट्रांसफॉर्मर, 600 करोड़ के निर्यात का लक्ष्य


