नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2869 करोड़ रुपये की लागत से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नये सिरे से विकास के लिए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इस प्रस्ताव में हवाई अड्डे पर टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रन एक्सटेंशन, रनवे एक्सटेंशन, समानांतर टैक्सी ट्रैक और अन्य संबंधित निर्माण किये जायेंगे।
वाराणसी हवाई अड्डे पर मौजूदा यात्री प्रबंधन क्षमता करीब 40 लाख प्रति वर्ष है। अब इसे बढाकर एक करोड़ प्रति वर्ष किया जायेगा और इस कार्य पर 2869.65 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। नई टर्मिनल बिल्डिंग 75,000 वर्गमीटर के क्षेत्र में बनेगी जिसमें एक साथ पांच हजार यात्रियों का प्रबंधन किया जा सकेगा। इस भवन का डिजायन शहर की विशाल सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश करेगा।
प्रस्ताव में रनवे का 4075 मीटर गुणा 45 मीटर तक विस्तार करना और 20 विमानों को पार्क करने के लिए एक नया एप्रन बनाना शामिल है। वाराणसी हवाई अड्डे को हरित हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका प्राथमिक उद्देश्य ऊर्जा अनुकूलन, अपशिष्ट पुनर्चक्रण, कार्बन फुटप्रिंट में कमी, सौर ऊर्जा उपयोग और प्राकृतिक प्रकाश को शामिल करने के साथ-साथ योजना, विकास और परिचालन के दौरान अन्य स्थायी उपायों के माध्यम से पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करना है।(वार्ता)
Friday, June 5
Breaking News
- शराब-डीएमएफ घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ढेबर-टुटेजा की 1,400 करोड़ की संपत्ति कुर्क
- धरसींवा को मिली बड़ी सौगात: नया उप रजिस्ट्रार कार्यालय शुरू, 60 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
- छत्तीसगढ़ उपचुनाव में BJP का दबदबा: 5 में से 3 अध्यक्ष पद जीते, कांग्रेस ने दो सीटों पर जमाया कब्जा
- PM सूर्य घर योजना में राजनांदगांव की बड़ी उपलब्धि, देश के टॉप-5 जिलों में बनाई जगह
- छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘बासमती धान मिशन’, वैश्विक बाजार में चमकेगा प्रदेश का चावल
- दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 18 जून को करेंगी ओंकारेश्वर दर्शन
- सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: सिल्वर 8,000 रुपये टूटा, गोल्ड के दाम भी धड़ाम
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं
- 100 साल पुराने पंडरीतराई तालाब का कायाकल्प: 78 लाख की लागत से बढ़ाई जा रही गहराई
- केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट


