नई दिल्ली (mediasaheb.com)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में हिंसाग्रस्त मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार शाम चार बजे होने वाली इस बैठक में श्री शाह केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सेना और अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ मणिपुर की स्थिति को सामान्य बनाने के उपायों पर चर्चा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मणिपुर में करीब एक वर्ष पहले शुरू हुई जातीय हिंसा के कारण उत्पन्न हुई तनावपूर्ण स्थिति अभी भी जारी है। केंद्र सरकार के तमाम दावों और कदमों के बावजूद राज्य में स्थिति सामान्य नहीं है और विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरते रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भी हाल ही में केंद्र सरकार से मणिपुर में स्थिति सामान्य बनाने के लिए कदम उठाने को कहा है। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी को मणिपुर की तनावपूर्ण स्थिति का खामियाजा उठाना पड़ा है और राज्य की दोनों लोकसभा सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है। राज्य की दोनों सीट मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने जीती हैं।(वार्ता)
Tuesday, March 17
Breaking News
- भाभी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं, बारामती उपचुनाव में सुप्रिया सुले ने सुनेत्रा पवार को दिया वॉकओवर
- LPG से कितनी सस्ती पड़ेगी DME गैस? संकट के बीच भारत का देसी जुगाड़ कितना कारगर?
- एमसीबी: 23 मार्च को मनेन्द्रगढ़ में रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा अवसर
- जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- एक अप्रैल से महंगा होगा फास्टैग वार्षिक पास, छत्तीसगढ़ के हाईवे यात्रियों पर पड़ेगा असर
- योगी सरकार ने कारोबारियों को दी बड़ी राहत, खाद्य लाइसेंस नियमों में बदलाव, 1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था
- MP में 1 अप्रैल से बदलने वाली है पेंशन भुगतान की व्यवस्था, जिला पेंशन कार्यालय होंगे बंद, SBI को मिला पूरा जिम्मा, जानिए नई प्रक्रिया
- पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिया गया पैसा, भारतीयों की हत्या में योगदान देने जैसा; सनराइजर्स पर भड़के सुनील गावस्कर
- 17 मार्च 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रखना होगा सतर्क
- दिल्ली में ट्रांसजेंडर समुदाय को बड़ी राहत, अब बसों में कर सकेंगे मुफ्त सफर


