बिलासपुर (mediasaheb.com)| 24 मई 2023 से एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे श्री जयंत कुमार खमारी, इन्डियन रेलवे सर्विस ऑफ़ इंजीनियर्स (आईआरएसई), उम्र 50 वर्ष का दुःखद निधन हो गया। ज्ञात हो कि वे शासकीय कार्य से महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड गए हुए थे तथा दिनांक 05 जून 2024 को संबलपुर से वापसी के दौरान रायगढ़ के पास उनका शासकीय वाहन इनोवा ट्रेलर के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ छत्तीसगढ़ उपरांत दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ईलाज हेतु ले जाया गया जहाँ दिनांक 12 जून 2024 को उनका दुःखद निधन हो गया। श्री खमारी के निधन से पूरा एसईसीएल परिवार स्तब्ध है एवं पूरा एसईसीएल परिवार दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने हेतु शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।
Friday, February 13
Breaking News
- मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 16,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
- ग्रामीण बिजली आपूर्ति से कृषि, डेयरी, कुटीर उद्योग और स्वरोजगार को मिला बढ़ावा
- पाकिस्तान में थिएटर में बैन, मगर घर-घर में धुरंधर की पायरेटेड CD बिक रही, कीमत सिर्फ 16 रुपए
- अब तक का सबसे सस्ता MacBook! कीमत सुनकर आप भी कहेंगे – OMG
- गुरुकुल परंपरा एवं नैतिक शिक्षा के समन्वय पर बल: रूपनारायण सिन्हा
- राज्य निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस 16 फरवरी को, पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त रावत होंगे मुख्य अतिथि
- CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: RERA दागी बिल्डरों को फायदा पहुंचा रही है, इसे खत्म किया जाना चाहिए
- विश्व रेडियो दिवस: मुख्यमंत्री बोले – जनजागरूकता का सशक्त माध्यम है रेडियो
- हॉलीवुड में फरहान अख्तर की एंट्री, डेब्यू फिल्म में बनेंगे म्यूजिकल माइस्त्रो
- IPL 2026: जडेजा और यशस्वी नहीं, इस खिलाड़ी को मिल सकती है RR की कप्तानी


