नई दिल्ली (mediasaheb.com)| वित्त एवं कंपनी मामलों के मंत्री के तौर पर बुधवार को अपना कार्यभार संभालने वाली श्रीमती निर्मला सीतारमण जुलाई में चालू वित्त वर्ष का पूर्ण बजट पेश कर एक नया रिकार्ड कायम करेंगी। देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने अब एक अंतरिम बजट सहित छह बजट पेश किए हैं और जुलाई का बजट उनका लगातार सातवां बजट होगा । श्रीमती सीतारमण ने बुधवार को लगातार दूसरी सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री का पदभार संभाला। वह जुलाई में वर्ष 2024-25 का पूर्ण केंद्रीय बजट पेश करेंगी जिस पर सभी की निगाहें होंगी। उम्मीद है कि वह अपने आगामी बजट प्रस्ताव में अगले पांच वर्षों के लिए सरकार के आर्थिक दृष्टिकोण और प्रमुख नीतिगत रुझानों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी। श्रीमती सीतारमण इसके अतिरिक्त, बजट में विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के उपायों को लागू करके बेरोजगारी को दूर करने पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।(वार्ता)
Monday, July 13
Breaking News
- बिहार में हेली टूरिज्म शुरू, पर्यटक अब हेलीकॉप्टर से घूमेंगे प्रमुख स्थल
- राजस्थान ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम, डिस्कॉम सुधार और अक्षय योजनाओं की समीक्षा
- राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश के आसार नहीं
- DDA का बड़ा एक्शन, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा 72 घंटे में होगा ध्वस्त
- झारखंड में बनेगा AI हब, रांची में विकसित होगा 100 एकड़ का आईटी पार्क
- आगरा के डॉक्टरों का जलवा, दीक्षा समारोह में मिलेंगे छह मेडल
- छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी
- ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- Corona Alert: पहले आंध्र, अब मुंबई… कई शहरों में बढ़े कोरोना के मामले, जानिए किन सावधानियों की है जरूरत
- तमिलनाडु में गौहत्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, HC के आदेश पर रोक हटाई, राज्य सरकार को राहत


