नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों से विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने आप को खपा देने का आह्वान किया है। श्री मोदी ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद अपराह्न प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम को ऐसे लोगों की जरूरत है जो देश को विकसित बनाने के लिए दिन रात कार्य कर सकें और इस लक्ष्य के लिए अपने आप को खपा दें। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष से इस टीम में काम करने वाले जो कर्मचारी अब कहीं ओर जाना चाहते हैं उन्हें वह शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि वह टेलीविजन के माध्यम से उनकी बात सुनने वाले अन्य कर्मचारियों को इस टीम में शामिल होने आह्वान करते हैं , उन्हें निमंत्रण देते हैं।
उन्होंने कहा , “ जो कर्मचारी पिछले दस वर्षों से पीएमओ में कार्य कर रहे हैं और कहीं दूसरी जगह जाना जाते हैं उन्हें मेरी और से शुभकामनाएं हैं । आपने इतना किया इसके लिए धन्यवाद है । जो आज टी वी पर मेरी बात सुनकर आना चाहते हैं जो मन भाव से खप जाना जाता है पांच साल । आईए निमंत्रण है। हमारा एक ही लक्ष्य है राष्ट्र प्रथम , एक ही इरादा 2047 तक विकसित भारत । मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि मेरा पल पल देश के नाम है। मुझे अपनी टीम से 2047 तक दिन रात काम करने की अपेक्षा है। गलती के बिना यदि मैं अपना काम समय पर कर देता हूं तो यह अच्छी चीज है लेकिन इसमें परिपूर्णता नहीं है। मैंने उसमें क्या अतिरिक्त जोड़ा है यह महत्वपूर्ण है । यदि हम इस भाव से काम करेंगे तो अगले पांच वर्षों में हम सपनों को पूरा कर सकते हैं। मेरा दस साल का अनुभव है हमने जो तय किया उसे हम सब ने मिलकर पूरा किया है। ”
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका शुरू से प्रयास रहा है कि पीएमओ सेवा का अधिष्ठान और ‘लोगों का पीएमओ’ बने। उन्होंने कहा कि सरकार का मतलब सामर्थ्य, समर्पण और संकल्पों की नई ऊर्जा है। उन्होंने कहा , “ हमारी टीम के लिए ना तो समय का बंधन है, ना सोचने की सीमाएं और ना ही पुरुषार्थ के लिए कोई तय मानदंड।” श्री मोदी ने कहा कि हमें अपनी मेहनत से देश को वहां पहुंचाना है जहां कोई नहीं पहुुंचा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों के दौरान उन्होंने अपने भीतर के विद्यार्थी को मरने नहीं दिया ।(वार्ता)
Friday, November 6
Breaking News
- 6 नवंबर राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, मिलेगा धन लाभ
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
- कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी
- सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’
- जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: सीएम योगी
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध प्रदेशव्यापी कार्रवाई
- 33 दिन तक पुलिस को देता रहा चकमा, पूर्व IAS राकेश अग्रवाल के हत्यारोपी तक बहन को किए एक फोन ने पहुंचाया पुलिस को
- एमपी ट्रांसको ने सुठालिया में ऊर्जीकृत किए दो नए 132 केवी सर्किट : ऊर्जा मंत्री तोमर
- हर अधिकारी एक आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लेकर बनाए विकास का आदर्श मॉडल : आयुक्त संदीप जी.आर.
- 20 साल से राम नाम लिख रही कलम, अब फिर भाजपा की सरकार के लिए अरदास


