मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज 49 वर्ष की हो गयी। 08 जून 1975 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मी शिल्पा ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1991 में महज 16 वर्ष की उम्र में लिम्का के विज्ञापन से की। शिल्पा ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म बाजीगर से की।इस फिल्म में शिल्पा ने शाहरूख खान की प्रेयसी की भूमिका निभाई थी।
शिल्पा ने अपने सिने करियर में उस दौर के सभी दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और गोविंदा के साथ काम किया है।वर्ष 2009 में शिल्पा ने जानेमाने उद्योगपति राज कुंद्रा के साथ विवाह कर लिया।शिल्पा ने वर्ष 2014 प्रदर्शित फिल्म ढि़सकियाऊ से बतौर निर्माता अपने करियर की शुरूआत की लेकिन यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री अपने योगा के वीडियोज साझा करती रहती हैं।
शिल्पा के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ है , मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी ,शूल, लाल बादशाह , धड़कन , फिर मिलेंगे ,अपने आदि।शिल्पा ने इस वर्ष प्रदर्शित रोहित शेट्टी की वेबसीरीज इंडियन पुलिसफोर्स में काम किया है।शिल्पा की आने वाली फिल्मों में केडी – द डेविल प्रमुख है।(वार्ता)
Monday, July 6
Breaking News
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन और शिलान्यास
- 12 जुलाई को यूपी में बनेगा नया रिकॉर्ड! पौधरोपण महाभियान-2026 के तहत योगी सरकार रचेगी इतिहास
- लाल सागर में फिर तनाव: यमन तट के पास मालवाहक जहाज पर अज्ञात हमलावरों का हमला
- अफगानिस्तान–पाकिस्तान तनाव बढ़ा: ISIS ठिकानों पर तालिबान के ड्रोन हमले
- ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका: चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
- छठी पीढ़ी के फाइटर जेट पर बड़ा कदम: GCAP को 6.1 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट
- बिहार में TRE-3 शिक्षक भर्ती पर बड़ा संकट: 18 माह NIOS डीएलएड वाले शिक्षकों की सेवा समाप्ति शुरू
- विकास का नया सेतुः जब पिनगुंडा नाला पर बनी पुलिया ने बदली ओरछा की तकदीर
- बिहार में विकास आयोग बनेगा: नीति आयोग की तर्ज पर दीर्घकालिक विजन तैयार करने की योजना
- उत्तराखंड: सीएम धामी ने 5 साल पूरे किए, 2035 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य


