मुंबई (mediasaheb.com)| आम चुनाव में श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को अनुमान के अनुसार सीटें नहीं मिलने के शुरूआती रूझान से निराश निवेशकों की बिकवाली के कारण शेयर बाजार में भूचाल आ गया और बीएसई का सेंसेक्स 2800 अंकों से अधिक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसइ) का निफ्टी करीब 700 अंकों की गिरावट में कारोबार कर रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2809.49 अंकों की गिरावट रही और एनएसई का निफ्टी 874.05 अंक उतर गयी। सेंसेक्स 183 अंकों की गिरावट के साथ 76285.78 अंक पर खुला और शुरूआती काराेबार में ही यह 2809.49 अंकों की गिरावट लेकर 73659.29 अंक तक टूटा। हालांकि अभी यह 74470.12 अंक पर कारोबार कर रहा है।
एनएसई का निफ्टी 84 अंकों की गिरावट लेकर 23179.50 अंक पर खुला लेकिन इसके बाद शुरू हुयी बिकवाली में यह 874.05 अंक गिरकर 22565.95 अंक तक उतरा। अभी निफ्टी 22740.50 अंक पर कारोबार कर रहा है।(वार्ता)
Wednesday, June 17
Breaking News
- MP के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस विभाग में सीधे मिलेगी नौकरी; SI और आरक्षक पद आरक्षित
- ‘साइबर अपराधी परजीवी की तरह होते हैं’— CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, आरोपी की जमानत याचिका खारिज
- पीएम-कुसुम योजना: राजस्थान में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को मिली रफ्तार
- अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, चार कर्मचारी पूछताछ के लिए पेश
- बरवाडीह–अंबिकापुर नई रेल लाइन को विशेष परियोजना का दर्जा, निर्माण में आएगी तेजी
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण
- झारखंड में बेफिक्र होकर करें रोपवे की सैर, सुरक्षा जांच में जुटे सिंफर के वैज्ञानिक
- टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी की आधिकारिक पुष्टि
- Shrek 5 का ट्रेलर रिलीज, 17 साल बाद श्रेक की धमाकेदार वापसी
- ईशान खट्टर का जवाब वायरल, धर्म पर पूछे सवाल को दिया अनोखा संदेश


