नई दिल्ली (mediasaheb.com)| आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपराह्न एक बजे तक दिल्ली की सभी सातों सीटों पर आगे चल रही है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी योगेन्द्र चंदोलिया कांग्रेस के उदित राज से 92252 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं। वहीं दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूडी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के सही राम से 6424 मतों से अधिक आगे चल रहे है।
पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सेहरावत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा से 67084 मतों से अधिक आगे चल रही हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से 79071 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं। वहीं चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जे पी अग्रवाल से 19215 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं, जबकि पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के हर्ष मल्होत्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार से 14134 मतों से अधिक आगे चल रहे हैं। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की बांसुरी स्वराज अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से 24957 मतों से अधिक आगे चल रही है।(वार्ता)
Monday, March 30
Breaking News
- नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा और राज्यसभा का थामेंगे दामन
- धाकड़ समाज के अधिवेशन में उठी 5 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण और जयपुर में छात्रावास की मांग
- ऐपल साल 2026 में लॉन्च करेगा 11 नए डिवाइस आईफोन 18 प्रो और आईपैड समेत कई बड़े अपडेट्स
- मिथुन साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक जानें कैसा रहेगा आपका करियर और लव लाइफ
- बिहार में सख्ती: अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश
- जैनिक सिनर ने मियामी ओपन का खिताब जीता, फाइनल में जिरी लेहेका को हराया
- रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म
- भीषण गर्मी से राहत: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
- भोपाल में मामूली विवाद में युवक की हत्या, होटल मालिक को घोंपा चाकू; परिजनों ने थाने का घेराव और चक्काजाम किया
- बिहार: नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा में शुरू होगा उनका नया सफर!


