नई दिल्ली (mediasaheb.com)| आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि देश को तानाशाही से बचाने के लिए वह जेल जा रहे हैं। श्री केजरीवाल ने अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने से पहले आज दिल्लीवासियों को भावुक संदेश दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए 21 दिन की मोहलत देने के लिए उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद किया और दिल्लीवालों से कहा कि वह दो जून को दोपहर तीन बजे आत्मसमर्पण करने के लिए घर से निकलेंगे। उन्होंने दिल्लीवासियों को चिंता नहीं करने की सलाह देते हुए कहा, “चाहे जहां रहूं, लेकिन आपकी 24 घंटे व मुफ़्त बिजली, इलाज, महिलाओं की बस यात्रा समेत सारे काम चलते रहेंगे। हमें तोड़ने-झुकाने की खूब कोशिश की, पर सफल नहीं हुए। मुझे फक्र है कि देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। आपने हर मुश्किल वक्त में एक परिवार की तरह मेरा साथ दिया है।”
उन्होंने कहा, “जेल में 50 दिन रहा। इन दिनों में छह किलो वजन कम हो गया। जेल से छूटने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। डाक्टरों का कहना है कि यह शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। कई टेस्ट करवाने की जरूरत है। हो सकता है कि ये इस बार मुझे और ज्यादा प्रताड़ित करें, लेकिन मैं झुकुंगा नहीं।”
आप नेता ने कहा कि वह दिल्ली के काम नहीं रुकने देंगे। मुफ़्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, फ्री दवाइयां, इलाज, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा. 24 घंटे बिजली और भी सारे काम चलते रहेंगे। (वार्ता)
Wednesday, July 1
Breaking News
- विकास के नए कीर्तिमान रच रहा उत्तर प्रदेश
- 1 जुलाई 2026 राशिफल: बुधवार को इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, धन लाभ और सफलता के प्रबल योग
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल
- राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला
- ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर
- विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा
- खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
- भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे
- पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
- एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस


