रायपुर (mediasaheb.com)| ट्रांसजेंडर के सशक्तिकरण के लिए सरोना में स्थापित आवास स्थल गरिमा गृह प्रांगण में नवनिर्मित राधा-कृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का विधिवत आोजन किया जा रहा है।
शनिवार को गरिमा गृह सरोना में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। 19 मई को श्री राधा जी व श्री कृष्ण जी के प्राण प्रतिष्ठा तथा भंडारा का आयोजन किया गया है।
छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति की संस्थापिका रवीना बरिहा एवं विद्या राजपूत ने बताया कि वैश्विक चैतन्य जागृति मिशन के तत्वावधान में लायसं क्लब, जलविहार कालोनी और गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी रायपुर के सहयोग से सरोना स्थित गरिमा गृह में भव्य राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण किया गया है। गायत्री परिवार समता कालोनी के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के सहयोग से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 17 मई को मंडल पूजा और जलाधिवास के उपरांत 18 मई को अन्नाधिवास, फलाधिवास, शर्कराधिवास, औषधिवास, शैय्याधिवास और कलश यात्रा का आयोजन किया गया। 19 मई रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहूति, आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भंडारा व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा।
Tuesday, October 6
Breaking News
- 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों के फायदे और सुविधाओं की जुटाई जा रही जानकारी
- योगी सरकार ने बदली यूपी की जर्जर जल संरचनाओं की तस्वीर, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण को मिली नई ताकत
- ₹5.99 लाख की नई Maruti Baleno का जलवा, पहले ही महीने 25 हजार यूनिट पार बिक्री; माइलेज 24kmpl+
- जम्मू-कश्मीर में AI और रोबोटिक्स से होगी खेती, LG मनोज सिन्हा बोले- बदलेगी कृषि-बागवानी की तस्वीर
- बुलडोजर एक्शन से बदली दालमंडी की तस्वीर, 187 भवन हटे; काशी विश्वनाथ का रास्ता होगा 60 फीट चौड़ा
- गुना में बाल विवाह पर नहीं लग रही रोक, हर चौथी युवती की शादी 18 साल से पहले; 39% पुरुषों का भी कम उम्र में विवाह
- समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 3 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन : मंत्री राजपूत
- भोपाल में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे CM मोहन यादव, रोजगार और AI-रोबोटिक्स पर होगा फोकस
- इटारसी के पास बागदेव में दिखता है अनोखा नजारा, जहां हाईवे और रेलवे ट्रैक बनाते हैं X आकार
- नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाने MP सरकार का बड़ा प्लान, अमरकंटक में 11,657 हेक्टेयर में बसेगी सैटेलाइट सिटी


