मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (#Anil Kapoor) और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की जोड़ी नायक के सीक्वल में नजर आ सकती है। अनिल कपूर, रानी मुखर्जी (#Rani Mukherjee) और अमरीश पुरी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नायक वर्ष 2021 में प्रदर्शित हुयी थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया।
फिल्म नायक में अनिल कपूर ने एक न्यूज रिपोर्टर का किरदार निभाया था, जिसे एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है। इस फिल्म को एस.शंकर ने निर्देशित किया था। फिल्म ‘नायक’ को ए.एम रत्नम ने प्रोड्यूस किया था। कहा जा रहा है प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने नायक के सीक्वल के राइट्स खरीद लिए हैं।वह ‘नायक’ का सीक्वल बनाने वाले हैं।
दीपक मुकुट ने बताया,हमलोग नायक का सीक्वल प्लान कर रहे हैं और पुराने कैरेक्टर्स के साथ ही स्टोरी को आगे ले जाने का सोच रहे हैं। मैंने काफी पहले ए.एम रत्नम से राइट्स खरीद लिए हैं। लीड एक्टर्स को माइंड में रखते हुए हम फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. जैसे ही राइटिंग का काम पूरा हो जाएगा। हम आगे का डिसाइड करेंगे। (वार्ता)
Tuesday, April 28
Breaking News
- आज का राशिफल (28 अप्रैल): मेष से मीन तक जानें कैसे रहेगा आपका दिन
- हाथ करघे से कमाई तक- ग्राम नारी की महिलाओं की सफलता का राज
- ओला-उबर 2 मिनट में पहुंचती हैं तो एंबुलेंस क्यों नहीं? जनहित याचिका पहुंची हाईकोर्ट
- विद्यार्थी पारंपरिक कक्षा शिक्षा से आगे बढ़कर विज्ञान के व्यावहारिक एवं अनुप्रयुक्त स्वरूप से हुए परिचित
- मध्यम एवं बड़े वर्ग के 1.36 लाख किसानों ने स्लॉट कराये बुक
- एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
- मध्यप्रदेश कैडर के डॉ. अंसारी सेंट्रल जू ऑथोरिटी की ‘कंजर्वेशन-ब्रीडिंग’ कमेटी में शामिल
- तेंदुवा धाम में राम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
- ग्वालियर में लुटेरों की ‘बारात’: 17 मिनट में दो शादियों को बनाया निशाना, लाखों की लूट
- शुभेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी के खिलाफ याचिका पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या कहा


