जांजगीर-चांपा,(mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खटोला मार्ग में बुधवार शाम 8.30 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल चल रहे बुजुर्ग को पीछे से कुचल दिया। बुजुर्ग 100 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए चला गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर वाहन को छोड़कर फरार हो गया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम खटोला निवासी चुहरु कंवर (65) बुधवार को ग्राम बरगवा में बाजार से सब्जी लेकर अपने घर खटोला जा रहा था। तभी तेज रफ्तार छोटा हाथी ड्राइवर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गयी और उसका शव वाहन के नीचे ही दबा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (वार्ता)
Sunday, May 24
Breaking News
- छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली हुई अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन से लैश
- यूपी के 600 स्कूलों में बनेगी ड्रीम लैब्स, सरकार और नेल्को लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक डील
- भीषण गर्मी में बिजली संकट पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- पश्चिम बंगाल में अवैध प्रवासियों पर सख्ती, ‘होल्डिंग सेंटर’ बनाने के निर्देश जारी
- सुकमा में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, हथियार बनाने की सामग्री सुरक्षा बलों ने की नष्ट
- बिलासपुर में कबाड़ माफिया की VIP एंट्री! थाने में बैठकर चाय पीते तस्वीर वायरल
- सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ लिखी जा रही पोषण, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की नई इबारत
- खंडवा को रेलवे की बड़ी सौगात! जयपुर-हैदराबाद के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू
- ईरान-अमेरिका तनाव में शांति डील की चर्चा तेज, 5 शर्तों पर अटका समझौता
- नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, योगी सरकार के प्रयास ला रहे रंग


