नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा द्वारा भारत के लोगों पर नस्लीय टिप्पणी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंदिर जाने को देश की विविधता एवं एकता के लिए खतरा बताये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया जतायी और कहा कि कांग्रेस जब से विदेशी मूूल के नेतृत्व के हाथों गयी है, तब से वह भारत की हर बात विदेशी मूल की साबित करने में लगी है।
भाजपा के प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सैम पित्रोदा के बयानों को देश को तोड़ने वाला करार दिया और कांग्रेस से इस अपराध के लिए देश से क्षमा याचना करने की मांग की।
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि श्री राहुल गांधी के उस्ताद सैम पित्रोदा ने भारत को लेकर कांग्र्रेस के उस विचार पर रोशनी डाली है, जिस पर श्रीमती सोनिया गांधी और शागिर्द श्री राहुल गांधी जैसे कांग्रेस के बड़े नेता भरोसा करते हैं। उनके बयान को कांग्रेस का बयान माना जा रहा है क्योंकि गांधी परिवार ने अभी तक उसका खंडन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव अब भारत में विदेशी मानसिकता के असर में काम करने वालों और उन लोगों के बीच एक लड़ाई बन गए हैं, जो आत्मनिर्भरता और आत्म-सम्मान के साथ काम कर रहे हैं।(वार्ता)
Wednesday, May 27
Breaking News
- पाटीदार का प्रहार, RCB फाइनल में; गुजरात 92 रन से पस्त
- राफेल पर पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा फेल, भारत ने बढ़ाई ताकत; एयरफोर्स बनेगी और घातक
- WhatsApp का बड़ा प्राइवेसी फीचर, अब फोन नंबर भी कर सकेंगे हाइड
- यूपी पंचायत चुनाव 2027 के बाद क्यों? ‘सेमीफाइनल’ अब फाइनल के बाद होने की चर्चा तेज
- चचाई पॉवर प्लांट ने रचा इतिहास, अमरकंटक यूनिट लगातार 600 दिनों से चालू
- तमिलनाडु में CM विजय का बड़ा गेमप्लान, अपने दम पर बहुमत हासिल करने की तैयारी?
- Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार Luce से उठा पर्दा, शानदार डिजाइन ने जीता दिल
- चौंकाने वाली स्टडी: हिमालय तक पहुंचा प्रदूषण, गंगा के मैदान में Pollution 20% बढ़ा
- ₹4.99 लाख की इस कार ने Baleno, Swift और i20 को छोड़ा पीछे, 33Km माइलेज के दम पर बनी नंबर-1
- तीस्ता प्रोजेक्ट पर बांग्लादेश का बड़ा फैसला, भारत नहीं तो चीन से लेगा फंडिंग; बीजिंग जाएंगे तारिक रहमान


