रायबरेली (mediasaheb.com)| गांधी परिवार की प्रतिष्ठा से जुड़े रायबरेली संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को चुनाव प्रचार का आगाज करते हुये केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किये।
श्रीमती वाड्रा ने मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर निशाना साधने के साथ रायबरेली से अपने परिवार के आत्मीय संबंध का बखान किया। उन्होने गांधी नेहरू परिवार के यहां से जुड़ाव के पीछे का कारण आजादी के पहले का मुंशीगंज गोलीकांड और यहां के लोगो की जागरूकता बताया।
प्रियंका ने रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी और अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की कमान संभाली। अपने चुनाव अभियान के दौरान थुलवांसा में न्याय संकल्प सभा व नुक्कड़ सभा मे मोदी सरकार पर जम कर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने बेरोजगारी महंगाई किसान समेत देश के हर नागरिक को परेशान किया है। मोदी सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में आम आदमी बुरी तरह से परेशान हुआ है। मुफ्त का पांच किलो राशन बांट कर मोदी सरकार ने आम लोगो के रोजी रोजगार के अवसर को समाप्त कर दिया है और खेती के सामान जिस पर भी जीएसटी है, समेत सभी ओर महंगाई बढ़ने से आम आदमी का विकास रुक गया है।(वार्ता)
Tuesday, July 7
Breaking News
- विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ
- लगातार हार के बाद घिरी टीम इंडिया, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल
- बिहार में नई टोल नीति लागू: स्टेट हाईवे, बड़े पुल, बाइपास और सुरंगों पर लगेगा टोल टैक्स
- शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक
- राजस्थान में मॉनसून मेहरबान, 31 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बरसात
- ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बैठक में शिक्षा-स्वास्थ्य समेत कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
- उत्सवपूर्ण माहौल में 12 जुलाई को एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाएगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी
- CM साय आज करेंगे दो विभागों की समीक्षा, विधानसभा सत्र से पहले अध्यक्ष से करेंगे अहम मुलाकात
- होर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ा हमला! दो कमर्शियल जहाजों पर मिसाइलें, ईरान पर लगे गंभीर आरोप


