जगदलपुर (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पूना नर्कोम-नई सुबह, नई शुरूआत अभियान से प्रभावित होकर रविवार को पांच नक्सलियों ने नक्सल अभियान कार्यालय सुकमा में आज आत्मसमर्पण किया।
पुलिस ने बताया कि जिले में पूना नर्कोम-नई सुबह, नई शुरूआत अभियान चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पांच नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और उच्च पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में माड़वी आयते (सिंघनमडगु आरपीसी अंतर्गत सीएनएम अध्यक्ष, ईनामी 01 लाख रुपये), वेट्टी लाली (अरलमपल्ली पंचायत सीएनएम अध्यक्षा, ईनामी 01 लाख), मडक़म भीमा (पालाचलमा आरपीसी अंतर्गत मिलिशिया सदस्य), पदाम कमलेश (कोंटा एरिया कमेटी अंतर्गत जनताना सरकार स्कूल अध्यक्ष) और सोड़ी मासा (साकलेर आरपीसी मेडिकल टीम अध्यक्ष) शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।(वार्ता)
Saturday, July 11
Breaking News
- लखनऊ के 69 चौराहों पर लगेंगे स्थायी बैरियर, सुधरेगी यातायात व्यवस्था
- नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया-ए टीम, दिसंबर में खेली जाएगी टी20 सीरीज
- बरेली में आयुष्मान कार्ड लापरवाही पर 15 एडीओ और 150 सचिवों की सैलरी रोकी
- दिल्ली की मांडी रोड बनेगी राष्ट्रीय राजमार्ग, सीएम रेखा गुप्ता ने की मांग
- यूपी एग्रीगेटर पॉलिसी तैयार, कैब किराया और नियमों पर लगेगी लगाम
- सरदार सरोवर समझौते पर उठे सवाल : मध्यप्रदेश के वैध अधिकारों और हजारों विस्थापितों के पुनर्वास से समझौता न हो – नर्मदा बचाओ आंदोलन
- वैशाली में CM सम्राट के हेलीकॉप्टर से जुड़ा घटनाक्रम, उड़ान के बाद कुछ देर हवा में मंडराता रहा
- वियतनाम में बड़ा हादसा, कई भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- जनसेवा सर्वोपरि : प्रतिकूल मौसम में भी सीएम योगी ने किया जनता दर्शन
- राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बिजली विभाग के 214 अभियंताओं के तबादले


