गरियाबंद (mediasaheb.com)| गरियाबंद कोतवाली क्षेत्र से पांच किलोमीटर दूर ग्राम तावरबाहरा में जीजा और दीदी के बीच शुरू हुए झगड़े में बीच-बचाव करना साले को भारी पड़ा तथा उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पश्चाताप करते हुए जीजा हत्या करने के बाद खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। सिटी कोतवाली प्रभारी कृष्णा प्रसाद जांगड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। बताया जाता है कि ग्राम पंडरी पानी निवासी सनत कुमार ध्रुव अपने जीजा बंशीलाल ध्रुव के घर बीते कुछ महीनों से रह रहा था। सोमवार शाम छह बजे के लगभग जीजा बंशीलाल और दीदी के बीच विवाद हो गया। इसी बीच उसने कुल्हाड़ी उठाया ही था, तभी बीच बचाव करने सनत आ गया, जिसके गर्दन के नीचे बंशी लाल ने कुल्हाड़ी से वार कर किया। कुल्हाड़ी पड़ते ही सनत नजदीक बिछे पलंग पर गिरा, और उसकी मौत हो गई।(वार्ता)
Sunday, May 24
Breaking News
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
- रक्षा उत्पाद की 3 एमएसएमई इकाइयों ने डिफेंस टेक भारत 2026” में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व
- केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण
- सादगी और मितव्ययिता का संदेश, जनसेवा का अटल संकल्प
- बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल
- शुभ-लाभ” भारतीय अर्थचिंतन का मूल दर्शन है, जीवन-दर्शन का शाश्वत आधार है : मंत्री परमार
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का किया निरीक्षण
- “राइजिंग मध्यप्रदेश” के विजन के साथ निवेश, नवाचार एवं रोजगार के नए अवसर हो रहे सृजित : मंत्री परमार
- MP में किसानों का अनोखा विरोध, प्याज की बोरियों को पहनाई माला, बोले- खेती घाटे का सौदा
- मध्यप्रदेश का पॉवर हाउस है सिंगरौली, अब बनेगी गोल्ड सिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


