रायपुर (mediasaheb.com)| रंगमंदिर ऑडिटोरियम (एयरकूल्ड) सिटी कोतवाली चौक के पास रायपुर में चल रहे जादूगर सम्राट अजूबा के शो में जादू कला प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ने लगा है l इस अद्भुत मनोरंजक शो का जिक्र शहर भर में सुना जा रहा है l जादूगर अजूबा के द्वारा दिखाए जा रहे हैरतअंगेज कारनामों का मोहक असर हर उस व्यक्ति के सिर चढ़कर बोल रहा है जो इस रोमांचक शो को देखकर बाहर निकलता है l शो में किसी को जादूगर द्वारा मुँह से दर्जनों ब्लेड निकालना चकित करता है तो किसी को लड़की को दो भाग में काट देना, किसी हवा से उड़ती लड़की को देखना हैरत से भर देता है l वहीं अंडर वाटर डेथ चैलेंज मैजिक देख बच्चे और बड़े भी आश्चर्य से भर जाते हैं l शो में दिखाए जा रहे कॉमेडी भी लोगों को खूब हँसाता है l अनेक नए – नए करतबों से सजा धजा जादूगर अजूबा का भव्य इंद्रजाल शो शहर में मनोरंजन का मुख्य आकर्षण बना हुआ है l अपने करतबों के बीच तिलिस्मी करतबों के बादशाह अजूबा आपके इर्द गिर्द आनंद और कल्पना का ऐसा जाल बुनते हैं, जिससे जीवन के सारे तनाव दूर हो जाते हैं और आप कल्पना के एक नए लोक में विचरण करने लगते हैं l शो के प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह के अनुसार रोजाना 3 शो चलते हैं – दोपहर 1 बजे, 4 बजे एवं शाम 7 बजे l जिसका टिकट आप ऑनलाइन www.jadugarajooba.com से या ऑफलाइन रंगमंदिर परिसर में बने जादूगर अजूबा टिकट काउन्टर से ले सकते हैं
Friday, July 31
Breaking News
- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! भोपाल रेलवे स्टेशन का यार्ड होगा अपग्रेड, ट्रेनों की आवाजाही होगी तेज
- कांवड़ यात्रा से पहले इंदौर में बड़ा आदेश, 28 अगस्त तक इस रूट पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के घर किया भोजन
- आयुष्मान भारत योजना के क्लेम भुगतान, एम्पेनेलमेंट की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी-मंत्री टंक राम वर्मा
- जंतर-मंतर प्रदर्शन रोकने की खबर फर्जी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- मूंग खरीदी से लेकर सहकारी बैंकिंग तक मिशन मोड में हो काम : मंत्री सारंग
- राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, एक करोड़ परिवारों को मिल रहा लाभ
- मुंशी प्रेमचंद की जयंती: रांची विवि में 50 शोध और 8 डी. लिट
- मंडी शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


