नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पुरखों पर आजादी की लड़ाई में देश का नहीं, बल्कि अंग्रेजों और मुस्लिम लीग का साथ देने का आरोप लगाया।
श्री खडगे ने कहा कि श्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं और तरह-तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि उनकी विचारधारा ने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों का साथ दिया तथा मुस्लिम लीग का समर्थन किया।
उन्होंने कहा, “मोदी-शाह के राजनीतिक व वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारतीयों के ख़िलाफ़, अंग्रेज़ों और मुस्लिम लीग का साथ दिया। आज भी वो आम भारतीयों के योगदान से बनाए गए ‘कांग्रेस न्याय पत्र’ के ख़िलाफ़ मुस्लिम लीग की दुहाई दे रहे हैं।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “मोदी- शाह के पुरखों ने 1942 में ‘भारत छोड़ो’ के दौरान महात्मा गांधी के आवाहन व मौलाना आज़ाद की अध्यक्षता वाले आंदोलन का विरोध किया। सभी जानते है कि आपके पुरखों ने 1940 में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर बंगाल, सिंध और एनडीएफपी में अपनी सरकार बनाई। क्या श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने तत्कालीन अंग्रेज़ी गवर्नर को ये नहीं लिखा कि 1942 के देश व कांग्रेस के भारत छोड़ो आंदोलन को कैसे दबाना चाहिए और इसके लिए वे अंग्रज़ों का साथ देने के लिए तैयार है। मोदी-शाह व उनके मनोनीत अध्यक्ष आज कांग्रेस घोषणापत्र के बारे में उल्टी-सीधी भ्रांतियां फैला रहें हैं।”
उन्होंने कहा “मोदी जी के भाषणों में केवल आरएसएस की बू आती है, दिन पर दिन भाजपा की चुनावी हालात इतनी खस्ता होती जा रही है कि आरएसएस को अपने पुराने मित्र – मुस्लिम लीग – की याद सताने लगी है। सच केवल एक है -कांग्रेस न्याय पत्र में हिंदुस्तान के 140 करोड़ लोगों की आशाओं व आकांक्षाओं की छाप है। उनकी सम्मिलित शक्ति, मोदी जी के 10 सालों के अन्याय काल का अंत करेगी।” (वार्ता)
Friday, July 31
Breaking News
- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! भोपाल रेलवे स्टेशन का यार्ड होगा अपग्रेड, ट्रेनों की आवाजाही होगी तेज
- कांवड़ यात्रा से पहले इंदौर में बड़ा आदेश, 28 अगस्त तक इस रूट पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के घर किया भोजन
- आयुष्मान भारत योजना के क्लेम भुगतान, एम्पेनेलमेंट की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी-मंत्री टंक राम वर्मा
- जंतर-मंतर प्रदर्शन रोकने की खबर फर्जी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- मूंग खरीदी से लेकर सहकारी बैंकिंग तक मिशन मोड में हो काम : मंत्री सारंग
- राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, एक करोड़ परिवारों को मिल रहा लाभ
- मुंशी प्रेमचंद की जयंती: रांची विवि में 50 शोध और 8 डी. लिट
- मंडी शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


