रायपुर(mediasaheb.com)| श्रीमंत झा अब तक 45 अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीत चुके हैं | छत्तीसगढ़ के श्रीमंत झा ने एक बार फिर भिलाई सहित छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया. आर्म्रेसलिंग चैंपियनशिप मैं श्रीमंत झा ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है.
श्रीमंत झा एशिया के एकमात्र और विश्व के तीसरे नंबर के पैरा आर्म रेसलिंग खिलाड़ी है. इटली में आयोजित इटली पैरा आर्म्रेसलिंग चैंपियनशिप मैं श्रीमंत झा ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है. 08 मार्च से 10 मार्च के बीच इटली में इटली पैरा आर्म्रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एशिया के पहले और भारत के तरफ से श्रीमंत झा थे. श्रीमंत झा ने पीआईयूएच वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए झा ने क्वार्टर फाइनल में इटली खिलाड़ी बोजो बोगुनोविक को हराया और सेमीफाइनल में उन्होंने यूक्रेन के खिलाड़ी माटेओ पेट्रोविक को एक प्रभावशाली मुकाबले में हराया। विक्टर ब्रैचेनिया ने श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता. श्रीमंत झा ने अपने जीते हुए पदक को देश के लिए शहीद जवानों के नाम समर्पित किया है.
श्रीमंत झा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष नवीन जिंदल, पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्ष प्रीति झंगियानी और महासचिव लक्ष्मण सिंह भंडारी और चेयरमैन सुरेश बेब को दिया है. श्रीमंत झा ने कहा कि कोच और फिटनेस कोच ऋषभ जैन और राजू साहू ने दो महीने पहले छत्तीसगढ़ में जो काम किया, उससे मुझे यह पदक पाने में मदद मिली.
Thursday, October 29
Breaking News
- राज्यपाल रमेन डेका से एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने की सौजन्य भेंट
- आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, दो पैन कार्ड केस में मिली राहत
- पश्चिम बंगाल में दिवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति, रात 8 से 10 बजे तक ही जला सकेंगे क्रैकर्स
- बचत एवं वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान दें, लेकिन रातों रात दुगुने के लालच में न फंसे- असिस्टेंट कमिश्नर रंजना सिंह
- स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री
- ‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह
- टीम इंडिया की सफलता के पीछे गौतम गंभीर अकेले नहीं, 16 लोगों की सपोर्ट स्टाफ टीम संभाल रही कमान
- बिहार में बड़ा फैसला: ग्रीनफील्ड टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री से हटी रोक, पटना में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर
- PM Kisan 24th Installment: राजस्थान के 76 लाख किसानों को 30 अक्टूबर को मिलेंगे 2,000 रुपये?
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री यादव से की सौजन्य भेंट


