नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारतीय रेलवे ने रेल पटरियों को बिछाने में नया कीर्तिमान कायम किया है और वर्ष 2023-24 में प्रतिदिन करीब 15 किलोमीटर लाइन बिछायी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि रेलवे ने एक अप्रैल 2023 से 14 मार्च 2024 तक 5125 किलोमीटर ट्रैक बिछाया है। यह स्विट्ज़रलैंड के रेलवे नेटवर्क जितना है। यानी एक वर्ष में भारतीय रेलवे के नेटवर्क में एक स्विट्ज़रलैंड जुड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले कांग्रेस के कार्यकाल में रेल पटरियों को बिछाने की गति चार किलोमीटर प्रतिदिन थी। नयी गाड़ियों की चिंता थी और न ही स्टेशनों को सुधारने का ध्यान था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 वर्षों में पूंजीगत निवेश बढ़ाने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर सुधार किये हैं और रेलवे को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने यात्रियों की संख्या में वृद्धि की है और माल ढुलाई का आंकड़ा भी 150 करोड़ टन से पार हो गया है। नीतियों में बदलाव करके सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ साथ यात्री सुविधाओं, नयी सेवाओं को शुरू किया गया है तथा इसके लिए पूरी रेलवे की टीम को प्रोत्साहित किया गया है।(वार्ता)
Sunday, August 16
Breaking News
- जयपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 किलो एक्सपायर्ड सामान नष्ट
- चंबा में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई
- झारखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट, 24 अगस्त से शुरू होगी नोटिस और सुनवाई प्रक्रिया
- मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने हज कमेटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण
- वीबी-जी रामजी मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन संपन्न
- नगरी में विधायक अंबिका मरकाम ने फहराया तिरंगा, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
- अनूपपुर में भारी बारिश से गिजरी नाला उफना, शहडोल-अमरकंटक मार्ग 12 घंटे से बंद
- बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का बड़ा ऑपरेशन, खारान में हवाई हमलों से बढ़ा तनाव
- Independence Day 2026: CM विष्णु देव साय ने दिया संदेश, विकास और सुशासन पर रहा जोर


