नई दिल्ली (mediasaheb.com)| आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (#Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात (#Gujarat) के लोग भी इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ वोट करने के लिए तैयार हैं। श्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान ने गुजरात के बड़ोदरा से आज चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। इस दौरान श्री केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता इंडिया समूह के साथ है। गुजरात के लोग भी इस बार भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ वोट करने के लिए तैयार हैं। वर्ष 2014 और 2019 में गुजरात की जनता ने 26 की 26 सीटें भाजपा को दीं। क्या इन सांसदों ने पेपर लीक, जहरीली शराब जैसे मुद्दे संसद में कभी नहीं उठाए?
उन्होंने कहा कि जितनी ईमानदारी और शिद्दत के साथ पूरे देश में आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों, बच्चों की शिक्षा, सबके इलाज, बिजली, पानी के लिए काम कर रही है, उतनी कोई पार्टी नहीं कर रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में 156 सीटें आई, लेकिन सवा साल में इन्होंने कोई भी काम नहीं किया है। पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार बने दो साल ही हुए हैं, लेकिन खूब काम हो रहे हैं। भाजपा को 156 सीटें मिली हैं, इसके बाद भी दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़कर अपनी पार्टी में ला रहे हैं। पूरे देश में आप एकमात्र पार्टी है जो देश के लिए काम कर रही है।(वार्ता)
Friday, July 31
Breaking News
- वैशाली की डीएम वर्षा सिंह खेत में उतरीं, किसानों संग की धान रोपनी
- झारखंड में 43 लाख से ज्यादा मतदाता फार्म लंबित, 5 अगस्त को आएगी सूची
- राजस्थान की 59 हजार भर्तियों पर हाई लेवल समीक्षा, मुख्य सचिव ने मांगी प्रगति रिपोर्ट
- श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत, जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट
- CG में शराब माफिया पर कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला, 6 ग्रामीण गिरफ्तार
- मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को अगले 5 साल तक ₹6,000 मिलेंगे, PM सूर्य सरोवर योजना को मंजूरी
- जीतू पटवारी के भाई नाना की बढ़ीं मुश्किलें, अब 11 लाख की धोखाधड़ी का नया आरोप
- छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी
- बिहार में बढ़े बच्चों के अपहरण मामले, मानव तस्करी रोकने को बनेगी विशेष सेल
- यूपी में बनेगा देश का पहला डाटा कॉरिडोर, छह गीगावाट क्लस्टर की तैयारी


