रायपुर (mediasaheb.com)| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर और उपासना सेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से संत रविदास महिला सेवा समिति तथा 51 मितानिन दीदियों का सम्मान किया गया। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती सुचित्रा विवेक बर्धन ने महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं से संबंधित कानून की विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपासना सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष रतिकांत साहू ने निःशुल्क शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित बुद्ध बिहार महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती अरुणा मेश्राम ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर की मोनिका बागरेचा ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह जानकारी त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर के सचिव श्री विवेक बर्धन ने दी।
Wednesday, September 23
Breaking News
- सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिया कैरियर मार्गदर्शन
- 3 सितंबर राशिफल: बुधवार को इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, जानें दिन का हाल
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 87वीं बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
- सेवा की कहानी: श्रमिक परिवारों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ
- युवाओं के समग्र विकास के लिए योजनाओं में समन्वय और विश्वसनीय डाटा जरूरी : सचिव रघुराज एम आर
- मंत्री परमार की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल की सामान्य परिषद की बैठक हुई संपन्न
- निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 458 मरीजों को मिला परामर्श, 100 औषधीय पौधों का किया गया रोपण
- जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर में बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
- सेवा संकल्प अभियान: जोगी डोंगरी जलाशय में स्वच्छता अभियान से दिया जल संरक्षण का संदेश
- 52 लाख की सब्सिडी के बावजूद नहीं मिले खरीदार, MP के 8 जिलों में फिर शुरू हुए हाईटेक गन्ना हब के आवेदन


