रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से श्री रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 850 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे है। ट्रेन को अयोध्या धाम जैसे सुंदर सजावट किया गया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल सहित विधायकगण उपस्थित रहे।
अयोध्या धाम की यात्रा करने निकले पारा गांव निवासी श्रीमती शशि ठाकुर और उनकी सहेलियों को बहुत खुशी हो रही है। वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। क्योंकि अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुए है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है।
ग्राम कोपरा के निवासी श्री चेतन कहते है कि हम इस यात्रा से धन्य हुए है, जो हमें श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार का भी आभार व्यक्त करते हुए, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को श्री रामलला का दर्शन कराने की योजना बनाई। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा की शुरूआत हो रही है। जिसकी बहुत खुशी हो रही है।
Friday, July 31
Breaking News
- झारखंड में पीएम सूर्य घर योजना धीमी, सिर्फ 3242 घरों में लगा सोलर
- आरपीएफ ने ₹70 हजार मूल्य का लैपटॉप व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग यात्री को सकुशल लौटाया
- इटली के महान फुटबॉलर फ्रेंको बारेसी का निधन, खत्म हुआ सुनहरा अध्याय
- रोबोट से राउटर तक, चीनी गैजेट्स पर अमेरिका की बढ़ती सुरक्षा चिंता
- हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर विवाद, अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने उठाए सवाल
- CG में रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री का आश्वासन; CM साय बोले- विकास के लिए आधुनिक रेल संपर्क जरूरी
- 15 साल बाद उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक पर बनी सहमति, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सही कदम
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
- Weather Update 31 July: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट
- कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का काम तेज, 2027 में शुरू होंगी उड़ानें


