नई दिल्ली (mediasaheb.com)| बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर एमएच 60 आर सीहॉक को छह मार्च को आईएनएस गरुड़, कोच्चि में नौसेना के बेड़े में विधिवत रूप से शामिल किया जाएगा। यह हेलिकॉप्टर पनडुब्बियों का पता लगाकर उन्हें धवस्त करने में सक्षम है। यह दिन देश की रक्षा आधुनिकीकरण की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। सीहॉक्स स्क्वाड्रन को आईएनएएस 334 के रूप में नौसेना में शामिल किया जाएगा। यह हेलीकॉप्टर अमेरिकी सरकार के साथ हुए अनुबंध का हिस्सा है।
सीहॉक्स के शामिल होने से नौसेना की समुद्री ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। हेलीकॉप्टर को पनडुब्बी रोधी युद्ध, बारूदी सुरंग रोधी युद्ध , खोज और बचाव और चिकित्सा के लिए सैनिकों की निकासी के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस हेलीकॉप्टर का भारतीय स्थितियों में कड़ाई से परीक्षण किया गया है। उन्नत हथियार, सेंसर और एवियोनिक्स सूट सीहॉक को नौसेना की समुद्री सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए आदर्श बनाते हैं, जो पारंपरिक और असममित दोनों खतरों के लिए उन्नत क्षमताएं प्रदान करते हैं।
एमएच 60 आर हेलीकॉप्टर भारत की समुद्री क्षमताओं को बढ़ाएगा, नौसेना की परिचालन पहुंच का विस्तार करेगा और स्पेक्ट्रम और विशाल समुद्री डोमेन में निरंतर नौसैनिक संचालन को मज़बूत बनाएगा। सीहॉक की हिन्द महासागर क्षेत्र में तैनाती नौसेना की समुद्री उपस्थिति को मजबूत करेगी, संभावित खतरों को दूर करेगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेगी।(वार्ता)
Friday, July 31
Breaking News
- कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का काम तेज, 2027 में शुरू होंगी उड़ानें
- ITR Filing Last Date: आज ही भरें इनकम टैक्स रिटर्न, चूके तो ₹1,000 से ₹5,000 तक देना पड़ सकता है जुर्माना
- बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने बनाई विशेष रणनीति
- जेएलएनएमसीएच में एचआईवी किट खरीद घोटाले की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की सुनवाई
- महिलाओं के सम्मान पर सियासत गरम: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत के खिलाफ महिला कांग्रेस का पुतला दहन आज
- सेवा सेतु पोर्टल बना भरोसे का माध्यम, तीन दिन में मिला निवास प्रमाण पत्र; हितग्राही ने की सरकार की सराहना
- 2027 चुनाव से पहले यूपी में सीएम योगी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान
- शनि की वक्री चाल से इन 2 राशियों को मिलेगी साढ़ेसाती में राहत
- iPhone 18 Pro की कीमत में बड़ा इजाफा, 1.50 लाख पार जा सकता दाम
- लंदन में रोहित शर्मा से मिले रवि शास्त्री, नया लुक हुआ वायरल


