नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को आठवीं बार समन जारी किया। ईडी ने मुख्यमंत्री को चार मार्च को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है। केन्द्रीय एजेंसी ने 22 फरवरी को सातवां समन जारी किया था। श्री केजरीवाल उसे गैर कानूनी बताते हुए ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वह ईडी के समक्ष तभी पेश होंगे जब अदालत ऐसा करने का आदेश देगी।
भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने ईडी के समन पर अनुपस्थित रहने को लेकर श्री केजरीवाल के खिलाफ हाल ही में दिल्ली की एक अदालत में शिकायत दर्ज करायी है। इसके बाद अदालत ने मुख्यमंत्री को 16 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।(वार्ता)
Sunday, November 8
Breaking News
- 9 नवंबर राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ के बनेंगे योग
- बिहार की 114 पंचायतों में बनेंगे सब्जी संग्रहण केंद्र, सरकार खर्च करेगी ₹124 करोड़
- झारखंड में हाथियों के मिले 3 नए कॉरिडोर, रांची-लोहरदगा से दुमका और रामगढ़ तक बढ़ा विचरण
- पटना न्यू मार्केट का होगा कायाकल्प, 498.40 करोड़ की पुनर्विकास परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी
- बिहार में नवंबर के अंत तक शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, पहले चरण में 4 जिलों को मिलेगा लाभ
- झारखंड में जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी महंगी, स्टांप और निबंधन शुल्क पर 10% अतिरिक्त सरचार्ज लागू
- बिहार में बाढ़ से कमाई की तैयारी, गंगा किनारे बनेगा फोरलेन और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
- जयपुर में बनेगा 37 KM लंबा एलिवेटेड रोड, 6000 करोड़ रुपये की लागत से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
- जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
- जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर 530 से ज्यादा अवैध कब्जे, 44 साल पुराना आदेश बेअसर


