देहरादून(mediasaheb.com)| विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी रविवार, 12 मई कोे प्रात: छह बजे खुलेंगे। कपाट खुलने की तिथि बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर यहां स्थित राज दरबार में आयोजित समारोह में पूजा-अर्चना तथा पंचांग गणना के पश्चात, विधि-विधान से को गई। साथ ही, तेल-कलश यात्रा की तिथि 25 अप्रैल निश्चित की गई। टिहरी राजदरबार में आज प्रातः कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के लिए कार्यक्रम शुरू हआ। महाराजा मनुजयेंद्र शाह, लोकसभा सांसद रानी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर(बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह की उपथिति में पंचांग गणना पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने तिथि निश्चित कर, महाराजा के सम्मुख रखी। तत्पश्चात, महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने इसकी विधिवत घोषणा की। इस दौरान राजमहल परिसर जय बदरी विशाल के उद्घोष से गूंज उठा।
इससे पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने तेल कलश राजदरबार के सुपुर्द किया। इसी कलश में राजमहल से तिलों का तेल पिरोकर, 25 अप्रैल को ‘तेल कलश यात्रा’ शुरू होकर कपाट खुलने की तिथि पर भगवान बदरीविशाल के अभिषेक हेतु श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।
इस अवसर पर, मुकुंदानंद महाराज, डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल, श्रीनिवास पोस्ती, पुष्कर जोशी, भास्कर डिमरी, राजपाल जड़धारी, हरीश डिमरी, विनोद डिमरी, सुरेश डिमरी, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, अनुसचिव धर्मस्व, रमेश रावत, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, माधव नौटियाल, संजय डिमरी, ज्योतिष डिमरी आदि मौजूद थे।(वार्ता)
Friday, May 1
Breaking News
- कातिलाना इश्क: राजनांदगांव में प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या, दोनों को उम्रकैद
- आज का राशिफल (1 मई): मेष से मीन तक जानें, कैसा रहेगा आपका दिन
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में करोड़ों की संगठित धोखाधड़ी का पर्दाफाश सीआईडी ने दर्ज की दो एफआईआर
- पुलिस विभाग में 2070 महिला आरक्षकों को दिये जायेंगे नियुक्ति पत्र
- श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन
- इंदौर से वैश्विक बाजारों तक सीधी पहुंच, ई-कॉमर्स निर्यात में मध्यप्रदेश की मजबूत दस्तक
- डबल इंजन की रफ्तार, योजनाओं की बौछार- किसान, आदिवासी, महिला और युवा बने केंद्र में
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राहत: मानदेय कटौती का एरियर्स चुकाने का MP हाई कोर्ट का आदेश
- विमानन क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बनाएं रोल मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
- आदमखोर घोषित करने से पहले लेपर्ड पर कड़े नियम, अब वैज्ञानिक जांच अनिवार्य


