नई दिल्ली (mediasaheb.com)| आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा कि किसानों के हक नहीं कुचलने देंगे इसलिए दिल्ली सरकार ने स्टेडियम को जेल में बदलने का प्रस्ताव ठुकराया। आम आदमी पार्टी ने एक्स पर लिखा “किसानों के हक नहीं कुचलने देंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार के दिल्ली के स्टेडियम को जेल में बदलने का प्रस्ताव ठुकराया। आखिरी दम तक ‘आप’ किसानों के साथ खड़ी है।”
आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा “चौधरी चरण सिंह जी की किसान कौम आज एमएस स्वामीनाथन जी के सुझाव लागू करवाने के लिए सड़क पर हैं। इन दोनों महापुरुषों को भारत रत्न से हाल ही में सम्मानित किया गया था। उम्मीद है किसानी उत्थान के लिए इनके वर्षों के संघर्ष का अपमान नहीं किया जाएगा।”
उल्लेखनीय है कि किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी समेत अन्य माँगों को लेकर विभिन्न राज्यों से आज दिल्ली आने का आह्वान किया है हालांकि दिल्ली पुलिस उन्हें राजधानी में प्रवेश ना करने देने को लेकर पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं।(वार्ता)
Saturday, September 26
Breaking News
- प्रधानमंत्री आवास योजना से अशफाक खान का पक्के घर का सपना हुआ साकार
- कुपोषण के खिलाफ मैदानी स्तर पर मजबूत हो रही पोषण व्यवस्था : सचिव रश्मि
- सेवा_ संकल्प_ अभियान मत्स्य पालन से संवरी गांधीराम की ज़िंदगी
- गजराजों के विश्राम और सेवा का पर्व, ‘हाथी पुनर्यौवनीकरण’ कैंप-2026 का हुआ शुभारंभ
- सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- सेवा की कहानी: हुनर से आत्मनिर्भर बनीं उर्मिला, बुटीक शुरू कर अब दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
- इंदौर से 36 दूरस्थ शहरों तक सीधी बस सेवा, मुख्यमंत्री 26 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- सेवा की कहानी: आंगनबाड़ी से मिली जानकारी ने ममता को योजनाओं से जोड़ा, बच्चों के पालन-पोषण को मिला आर्थिक संबल
- सुकमा वन क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेत, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील वन विभाग की टीमें निगरानी में जुटीं
- हाईअलर्ट के बीच गोलियों से गूंजा ग्वालियर, जमीन कारोबारी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग


