नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि मोदी सरकार किसानों को लेकर असंवेदनशील है और उसने 10 साल के कार्यकाल में किसानों को सिर्फ ठगा है और अब उनके रास्ते में कील कांटे बिछाकर उनकी राह में अवरोध पैदा किए जा रहे हैं। श्री गांधी ने कहा,“दिन रात ‘झूठ की खेती’ करने वाले मोदी ने 10 वर्षों में किसानों को सिर्फ ठगा है। दो गुनी आमदनी का वादा कर मोदी ने अन्नदाताओं को एमएसपी के लिए भी तरसा डाला। महंगाई तले दबे किसानों को फसलों का सही दाम न मिलने के कारण उनके कर्ज़े 60 प्रतिशत बढ़ गए-नतीजा, लगभग 30 किसानों ने रोज़ अपनी जान गंवाई।”
उन्होंने कहा,“धोखा जिसकी यूएसपी हो वो एमएसपी के नाम पर किसानों के साथ सिर्फ राजनीति कर सकता है न्याय नहीं। किसानों की राह में कीलें बिछाने वाले भरोसे के लायक नहीं हैं इनको दिल्ली से उखाड़ फेंको, किसान को न्याय और मुनाफा कांग्रेस देगी।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा,“किसानों के रास्ते में कील-काँटे बिछाना अमृतकाल है या अन्यायकाल। इसी असंवेदनशील एवं किसान विरोधी रवैये ने 750 किसानों की जान ली थी। किसानों के खिलाफ काम करना, फिर उनको आवाज भी न उठाने देना-कैसी सरकार का लक्षण है। किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया- न एएसपी का कानून बनाया, न किसानों की आय दोगुनी हुई- फिर किसान देश की सरकार के पास नहीं आयेंगे तो कहां जाएंगे।”
उन्होंने सवाल किया,“प्रधानमंत्री जी। देश के किसानों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों। आपने किसानों से जो वादा किया था, उसे पूरा क्यों नहीं करते।” (वार्ता)
Sunday, May 3
Breaking News
- एलएसजी से बाहर, अर्जुन तेंदुलकर की नई टीम में एंट्री—5 गुना कीमत में खरीदे गए
- डिप्टी सीएम के सरप्राइज गिफ्ट से खिल उठी टॉपर अंशुल, 10वीं में 99% अंक से रचा कमाल
- मतगणना पर भाजपा की सख्त नजर: कंट्रोल रूम में रहेंगे पर्यवेक्षक, अमित शाह लेंगे पल-पल की रिपोर्ट
- फारूक अबदुल्ला का बयान: कश्मीरी पंडितों के बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा, उनका जाना बड़ा नुकसान
- उत्तर प्रदेश में ‘शक्ति चक्र’ पर्यटन सर्किट की तैयारी, 31 जिलों के माता मंदिरों को मिलेगा नया स्वरूप
- स्मार्टफोन खरीदना हुआ महंगा! OnePlus, Realme और Xiaomi ने बढ़ाई कीमतें, 6 हजार तक का इजाफा
- 10 साल बाद मिला गोविंदा परिवार! लाफ्टर शेफ में सुनीता आहूजा ने भांजे और बहू को लगाया गले
- बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा बना राजनीतिक हलचल का केंद्र
- उत्तर प्रदेश ऊर्जा सलाहकार समिति की बैठक 18 मई को, स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर बड़ा मंथन तय
- दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से बड़ा हादसा! 9 लोगों की मौत, जानें कैसे होता है AC में आग लगने का खतरा


