नई दिल्ली (mediasaheb.com)| रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में हर रोज औसतन 15 किलोमीटर रेल पटरी बिछायी जा रही है जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दस वर्षों में यह औसत केवल 04 किलोमीटर थी। श्री वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के जवाब में यह जानकारी दी। रेल परियोजनाओं में देरी से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक 30 हजार 336 किलोमीटर रेल पटरी बिछायी गयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दस वर्षों में केवल 14,900 किलोमीटर रेल पटरी बिछायी गयी थी। उन्होंने कहा कि रेल पटरी बिछाने के काम में तेजी लाने के लिए पिछले वर्षों में अनेक अड़चनों को हटाया गया है। सरकार ने रेलवे के लिए दो लाख 52 हजार करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है।
श्री वैष्णव ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि सरकार इंटरनेट को सुरक्षित बनाने और डीपफेक जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए इंटरमीडियरी रूल्स में संशोधन करने जा रही है। इलेक्ट्राेनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म को भी इस मामले अपनी जिम्मेदारी को समझ कर उसका निर्वहन करना होगा।
शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने देश में अनेक लोगों के फोन पर आये एप्पल कंपनी के संदेश का हवाला देते हुए कहा कि उनके फोन पर भी इस तरह का संदेश आया था और उन्होंने मंत्री महोदय को इसकी शिकायत की थी लेकिन चार महीने हो गये इस बारे में कुछ नहीं हुआ।
श्री वैष्णव ने कहा कि इस तरह की शिकायतों के लिए संस्थागत तंत्र है जो इनका समाधान करता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के लिए इस तंत्र के साथ सहयोग करना होगा। आप को अपने फोन की जांच करानी होगी। यदि व्यक्ति जांच में सहयोग करेगा तो सच्चाई सामने आ सकेगी।
पशुपालन और डेयरी मंत्री परूशोत्तम रूपाला ने बताया कि देश भर में 13 हजार करोड़ रूपये की लागत से समूचे पशुधन के लिए टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पशुधन में बीमारियों के बचाव के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस टीकाकरण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक चला रही है। ओडिशा में पशु चिकित्सालय विश्वविद्यालय खोले जाने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह का विश्वविद्यालय खोलने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है।(वार्ता)
Monday, March 23
Breaking News
- रहमान डैकत की मय्यत पर रोना था मुश्किल, सौम्या ने अक्षय को किया मिस
- नव निर्माण के 9 वर्ष: एमएसएमई क्षेत्र में 3 करोड़ 11 लाख से अधिक को रोजगार
- योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी
- यूपी में ‘री-यूज वाटर’ का पीने के अतिरिक्त कामों में होगा इस्तेमाल
- 282 सीढ़ियां, 7 द्वार और अद्भुत आस्था—सरूंड की पहाड़ी पर विराजती हैं चिलाय माता
- पामगढ़ में विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: रिटायर्ड फौजी की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, युवक घायल
- रुपया फिर कमजोर! डॉलर के मुकाबले 41 पैसे गिरकर 93.94 पर, जानिए गिरावट की बड़ी वजह
- MS Dhoni को चेपॉक में देखकर भावुक हुई फैन, रोते हुए वीडियो ने जीता दिल
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी में रोमांचक मुकाबला: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश 1-1 से ड्रॉ, 24 मार्च को फाइनल में भिड़ंत
- प्रदेशवासियों को सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना जरूरी, युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करें:CM यादव


