मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की आने वाली फ़िल्म आर्टिकल 370 का पहला गाना ‘दुआ ‘ रिलीज़ हो गया है। गाना ‘दुआ’ को जुबिन नौटियाल और शाश्वत सचदेव ने स्वरबद्ध किया है। शाश्वत ने ही गाने का म्यूज़िक भी तैयार किया है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि फ़ीमेल वॉइस प्रियांशी नायडू ने दी है।यामी गौतम ने कहा,जब मैंने पहली बार गाना सुना तो मैं बेहद भावुक हो गई थी। गाने के बोल इतने दमदार हैं कि वे आपके दिल को छू जाते हैं। साथ ही, इसे कश्मीर के बहुत ही खूबसूरत इलाकों में शूट किया गया है, जो इसे और भी इंपैक्टफुल बनाता है। लेकिन हां, यह उन सभी लोगों के लिए एक खूबसूरत ट्रिब्यूट है जो निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते हैं।(वार्ता)
Saturday, May 2
Breaking News
- म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शूटिंग अकादमियों में से एक : मंत्री सारंग
- वैदिक घड़ी की डिजिटल गूँज: 78 लाख+ लोगों तक पहुँची भारतीय कालगणना की पहचान
- राजस्थान में ‘टीचिंग एसोसिएट’ भर्ती पर बवाल, युवाओं ने किया जोरदार विरोध
- देवास में पेपर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का कच्चा माल जलकर खाक
- चाईबासा में नक्सल ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
- ज्ञानवापी में ‘गेरुआ’ पर विवाद, मस्जिद की दीवार पर पेंटिंग को लेकर मुस्लिम पक्ष असंतुष्ट, तैनात की गई भारी फोर्स
- गुरु गुड़ रह गया और चेला…, दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी को लेकर क्यों की यह टिप्पणी?
- इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में मध्यप्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य
- प्रकृति अनुकूल स्थापत्य हमारे वास्तु का है आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- दिल्ली: चावड़ी बाजार में 3.85 लाख की चोरी, 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार


