पटना (mediasaheb.com)| बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने की चर्चा के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दोनों उत्सुकता से श्री कुमार के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने के लिए राजद से नाता तोड़ने के मुद्दे पर श्री नीतीश कुमार अपना रुख स्पष्ट कर दें तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने पत्ते खोल देंगे। भाजपा भी इस मुद्दे पर चुप है क्योंकि वह भी इस संबंध में श्री कुमार की औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रही है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राधामोहन सिंह ने श्री कुमार का नाम लिए बगैर उनसे इस दलदल से बाहर निकलने की अपील की। एक अन्य हिंदू फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि न तो श्री नीतीश कुमार और न ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अब तक अपनी मंशा साफ की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की भूमिका तभी शुरू होगी जब श्री कुमार महागठबंधन से बाहर निकलने की औपचारिक घोषणा करेंगे।(वार्ता)
Monday, September 14
Breaking News
- BRICS समिट के बाद बांग्लादेश का यू-टर्न, PM तारिक रहमान बोले- हम भारत के साथ संबंधों को…
- बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?
- उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार
- गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, जानें पिंडदान पैकेज और कीमतें
- कोयला संकट के बीच योगी सरकार का प्रभावी प्रबंधन, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति जारी
- एमपी ट्रांसको ने मूंदी एक्स्ट्रा हाई टेंशन सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 50 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर
- बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान
- सहारनपुर में नकली सिक्कों की फैक्ट्री का खुलासा, तिहाड़ जेल में रखी गई थी सिंडिकेट की नींव
- पटना में गंगा को प्रदूषण से बचाने का बड़ा प्लान, 31 नालों का सीवेज अब सीधे STP पहुंचेगा
- केयर इकोनॉमी से यूपी में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, 12 विभाग मिलकर बनाएंगे रोडमैप


