रायपुर, (mediasaheb.com) | राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सीमाओं पर रक्षा करने वाले हमारे प्रहरियों और सुरक्षा बलों के जवानों को उनके योगदान के लिए नमन किया है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि हमारा देश 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र बना और यह दुनिया के विशालतम गणतंत्रों में से एक है। यह दिवस स्वतंत्रता, समानता, और भाईचारे के प्रतीक के रूप में हमें जोड़ता है।
हमारे गणतंत्र दिवस का उद्देश्य हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का स्मरण करना है, जिन्होंने हमें एक आधुनिक, प्रगतिशील और सम्पूर्ण गणतंत्र देने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। राज्यपाल ने भारत देश के महान संविधान निर्माताओं के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि हमारे देश का गणतंत्र और आजादी कायम रहे इसकी जिम्मेदारी देश के प्रत्येक नागरिक की है विशेष कर युवाओं की है। उन्हें देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने और समर्पण, निष्ठा, और ईमानदारी से देश की सेवा करने का प्रण लेना चाहिए।
Monday, July 20
Breaking News
- सैमसंग ने अमेरिका में शुरू की छंटनी, हेडक्वॉर्टर्स शिफ्टिंग से प्रभावित कर्मचारी
- झारखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात से पांच मौतें
- भागलपुर में फिर मिला कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क
- इंग्लैंड दौरे के बाद जिम्बाब्वे जाएगी टीम इंडिया, 23 जुलाई से सीरीज
- Gold Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, ₹1.41 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, खरीदारी से पहले देखें ताजा रेट
- देवशयनी एकादशी पर चमकेगी किस्मत, चार राशियों को मिलेगा लाभ
- लॉर्ड्स में खुली भारत की पोल, इंग्लैंड की आंधी में बेअसर हुई गेंदबाजी
- MP BJP: भाजयुमो ने 15 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की, ग्वालियर नगर की कमान शिवम राजावत को
- समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसा, बेटी का एडमिशन कर लौट रहे परिवार की कार में आग; 6 लोग जिंदा जले
- मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिएः मुख्यमंत्री


