नई दिल्ली (mediasaheb.com)| राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के बाद मंगलवार को पूजा-अर्चना के वास्ते उमड़ी भारी भीड़ के बाद अयोध्या की ओर जाने वाले सभी वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 23 जनवरी को मंदिर में भारी भीड़ के मद्देनजर अयोध्या धाम न आयें। एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी वाहन मार्गों को डायवर्ट कर दिया गया है और पैदल आने वाले भक्तों को भी अयोध्या में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
पुलिस ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, “अयोध्या जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं से विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया जाता है कि वे भारी भीड़ के कारण 23 जनवरी को न जाएं। भीड़ के मद्देनजर अयोध्या की ओर जाने वाले सभी वाहनों के मार्ग बदल दिये गये हैं और पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को भी अभी रोका जा रहा है।” (वार्ता)
Monday, April 20
Breaking News
- सार्थक अभियान’ को मिला बल, बच्चों के भविष्य के लिए बाल आयोग का बड़ा कदम
- सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत उज्जैन शहर में निरंतर किए जा रहे हैं विकास कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रायपुर : ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, 13 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की दी सौगात
- पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 54 रन से हराया – प्रियांश और कॉनली का तूफानी प्रदर्शन
- रायपुर : बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान
- एमपी कांग्रेस में संगठनात्मक सर्जरी की तैयारी, ओंकार, सिद्धार्थ सहित कई जिलाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है
- मध्य प्रदेश के सबसे ऊंचे स्थान पर सेब के बागान, पचमढ़ी में गर्म जलवायु में तोड़ा ठंडे इलाके का मिथक
- आप एक अनपढ़ आदमी हैं, अपनी शक्तियां भी नहीं जानते
- किसानों को खरीफ की तैयारी के लिए कृषि विभाग युद्ध-स्तर पर कर रहा कार्य: कृषि मंत्री कंषाना
- दुनिया में तेल संकट के बीच भारत को मिला खजाना, 42.5 टन सोने का भंडार, डॉलर की बारिश अगले माह से


