नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में सोमवार को राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अपने पहले निर्णय के तहत देश भर में एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का एक नया कार्यक्रम ‘ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ प्रारंभ करने की घोषणा की। श्री मोदी ने डिजिटल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह घोषणा करते हुये कहा, “ इससे गरीब और मध्य वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म्ननिर्भर भी बनेगा। ”
प्रधानमंत्री ने लिखा, “ सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्त गण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा यह संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारत वासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफटॉप सिस्टम हो। ” उन्होंने कहा, “ अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार
एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ प्रारम्भ करेगी। ” उल्लेखनीय है कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व में तेजी से प्रगति कर रहा है। सरकार ने 2070 तक कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि में शून्य करने की भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिये नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित कर रही है।
सरकार 2030 तक देश में कुल बिजली उत्पादन क्षमता का 65 प्रतिशत नवीकरणीय स्रोतों से हासिल करने का लक्ष्य रखा है।(वार्ता)
Thursday, September 10
Breaking News
- रेल यात्रियों के लिए राहत, तीन जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त डिब्बे
- सागर में शराब माफिया पर बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों के 5 ठिकानों पर चला बुलडोजर
- काम नहीं करने वाले ठेकेदारों पर लोक निर्माण विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड
- यूपी में बाढ़ का कहर, योगी सरकार ने तेज किया राहत अभियान; 21 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित
- तारों की छांव में निखरेगा मध्यप्रदेश का पर्यटन
- टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी खत्म, ₹5.25 करोड़ फ्रीज
- केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले से की गोपाल ऋषिकर भारती ने मुलाकात
- राजस्थान में बढ़ा एवोकाडो का क्रेज, 12 जिलों में शुरू हुई खेती; 500 रुपये किलो तक भाव
- सीतापुर में मिड-डे मील का राशन न पहुंचाने पर परिवहन ठेकेदार पर एफआईआर के निर्देश
- जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


