रायपुर (mediasaheb.com)| राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने राजभवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। उनके राष्ट्र के प्रति त्याग एवं बलिदान की भावना ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और दशा प्रदान की। राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण, देश को आजाद देखने की प्रबल भावना और उनके अदम्य साहस भरे कदमों ने तत्कालीन समय में देश में विशेष कर युवाओं में एक नवीन ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया था। वे दूरदृष्टि रखते थे और देश को स्वतंत्र कराने की रणनीति तैयार की। इसके लिए उन्होंने देश भी छोड़ दिया। नेताजी ने आजाद हिन्द फौज की कमान संभालने के बाद देश की आजादी से पहले ही अंडमान निकोबार में अस्थाई सरकार बनाई और भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। इस कदम से उन्होंने अंग्रेजों को कड़ा संदेश दिया था कि भारत में अंग्रेजी शासन ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा‘‘।
राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का ओजस्वी व्यक्तित्व, अभूतपूर्व संगठन क्षमता, साहस, निष्ठा एवं नेतृत्व के अद्भुत गुण हमेशा याद किए जाएंगे। उनके विचार एवं आदर्श हमारे लिए धरोहर की तरह हैं। आजादी की लड़ाई में हम उनके योगदान को कभी नहीं भूला सकते हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव सहित राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
Tuesday, July 28
Breaking News
- श्रम प्रहरी अभियान से जुड़ें, ग्वालियर जिले को बाल श्रम मुक्त बनाएं
- रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग, मचा हड़कंप; पुलिस और दमकल की टीम मौके पर
- विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री टंक राम वर्मा
- MP हाई कोर्ट से बड़ी राहत, पदोन्नति आदेश अंतिम फैसले के अधीन रहेगा; राज्य सरकार को जारी किया नोटिस
- होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत, ब्लड के लिए अब नहीं लाना होगा डोनर
- झारखंड में 16 कुख्यात माओवादियों का आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1562 कारतूस सौंपेंगे
- महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व के रूप में मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का किया विमोचन
- झारखंड में 10 हजार किमी सड़कें होंगी दुरुस्त, ₹1,153 करोड़ की योजना मंजूर


