हरदा (mediasaheb.com)| अयोध्या में भगवान श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के अवसर पर नगर के खेडापति हनुमान मंदिर समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जो, खेडापति मंदिर से घंटाघर, चांडक चौराहरा, टांक चौराहा होते हुए वापस मंदिर पहुची। यात्रा में राम, लक्ष्मण , जानकी ओर हनुमान जी ओर वानर सेना की झांकी संजाई गई थी। भक्त हाथों में भगवा झंडे लिए हुए थे। जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। मोहल्ले के हेमंत मोराने ने बताया यात्रा मार्ग पर अनेकों जगह सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने अपने अपने मंच लगाकर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। डीजे की धुन भजनों पर राम भक्त उत्साह के साथ नृत्य कर रहे थे। बडी संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी. जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई। रात्रि में खेडापति हनुमान मंंदिर को भव्य सजाया गया तथा महाआरती की गई। तथा घरो घर दीप प्रज्वलित कर गलियों में रोशनी कर पटाखे जलाकर दीपावली मनाई। शोभायात्रा में बडी संख्या में महिलाएं ओर पुरूष शामिल थे।
Thursday, September 10
Breaking News
- भारत-रूस दोस्ती में नया अध्याय, BRICS समिट से पहले बड़ी डील की तैयारी; क्षेत्रीय विमानन में आएगा बदलाव?
- डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन
- नर्सिंग छात्रों के परीक्षा परिणाम के संबंध में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की समीक्षा
- स्पेस समिट में पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2040 तक भारतीय को चांद पर भेजने का लक्ष्य
- युवाओं के नवाचार को योगी सरकार का प्रोत्साहन, यूपी राइज से हुनर को मिल रहा मंच
- सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान
- बिजली कटौती की शिकायत में PM मोदी और CM भजनलाल पर अभद्र टिप्पणी, युवक पर FIR
- बिहार में स्मार्ट होगी एंबुलेंस सेवा, रियल टाइम बेड की मिलेगी जानकारी
- हिन्दू महासभा ने काले झंडों के साथ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला जलाया ,
- झारखंड हाई कोर्ट से एम्बुलेंस चालकों और नाइट वॉचमैन को बड़ी राहत, 12 हफ्ते में नियमितीकरण पर कार्रवाई


