अयोध्या (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में श्रीरामलला के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण किया। वैदिक आचार्य सुनील शास्त्री की अगुवाई में 121 प्रकांड विद्वानो ने संजीवनी योग में मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूर्ण कराया। अभिजीत मुहुर्त में दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 84 सेकेंड के अंतराल में श्याम वर्ण भगवान के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके साथ आसमान से हेलीकाप्टर के जरिये मंदिर प्रांगढ में पुष्प वर्षा की गयी।
श्रीरामलला के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान 1949 से पूजित रामलला की प्रतिमाओ का पूजन श्री मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गर्भ गृह में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।
इस दिव्य क्षण का साक्षी बनने मंदिर प्रांगढ़ में कई अजीम हस्तियां उपस्थति थीं(वार्ता)
Wednesday, May 20
Breaking News
- गोबरानवापारा में रेत के अवैध उत्खनन-भण्डारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन जब्त-सील
- ‘एक जनपद एक व्यंजन’ से वैश्विक पहचान की ओर बढ़ेगा उत्तर प्रदेश का पारंपरिक स्वाद
- सिंगरौली पुलिस ने 02 वर्षीय अपहृत बालिका को 36 घंटे में झारखंड से सकुशल किया दस्तयाब
- 20 मई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा बुधवार
- अब तक 90 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुआ गेहूँ का उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत
- ‘सुशासन तिहार’ की धूम: एक ही छत के नीचे खुले सरकारी योजनाओं के द्वार हितग्राहियों के चेहरे खिले
- योगी सरकार की बड़ी पहल, कौशल प्रशिक्षण में दिव्यांगजनों को 5% आरक्षण, एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गूगल की टीम के साथ उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक बुधवार 20 मई को
- मध्यप्रदेश में 20 मई को दवाइयों की सप्लाई ठप, भोपाल सहित पूरे प्रदेश के मेडिकल स्टोर्स रहेंगे बंद
- प्रदेश में 27.94 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध


