मुंबई, (mediasaheb.com)| विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (SDR) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.6 अरब डॉलर बढ़कर 618.9 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 5.9 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 548.5 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 24.2 करोड़ डॉलर कम होकर 47.2 अरब डॉलर रह गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 1.2 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.3 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 60 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 4.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई।(वार्ता)
Tuesday, July 28
Breaking News
- रेगिस्तान के जहाज ऊंटों को बचाने की पहल, कृषि यूनिवर्सिटी ने बनाया मास्टर प्लान
- झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में 31 जुलाई तक तेज वर्षा की संभावना
- लखनऊ को मिलेंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, दिसंबर से शहरों में बढ़ेगी सुविधा
- बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में शबाना आजमी ने बताया शूटिंग का दर्दनाक अनुभव
- CG में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 1 करोड़ का गांजा जब्त; फर्जी नंबर प्लेट वाली कार समेत 3 गिरफ्तार
- MP Police Recruitment 2026: पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर होगी भर्ती, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकलव्य के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
- बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल
- जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, क्यूशू द्वीप पर सुनामी अलर्ट जारी
- पटना में लगेगा पहला ग्लोबल AI एक्सपो, छात्रों को मिलेंगे करियर के नए अवसर


