नई दिल्ली (mediasaheb.com)| अयोध्या में 22 जनवरी को नवनिर्मित राम जन्म भूमि मंदिर में राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर केन्द्र सरकार के कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश रहेगा। कार्मिक , जन शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के गुरुवार को जारी एक परिपत्र के अनुसार अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर केन्द्र सरकार के सभी कार्यालय और केन्द्र सरकार के उपक्रम पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे से अपराह्न ढाई बजे तक बंद रहेंगे।
मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह सूचना सभी संबद्ध विभागों और कार्यालयों को प्रेषित कर दी गयी है।
उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के 2019 के निर्णय के अनुसार एक गैर सरकारी न्यास द्वारा अयोध्या में राम जन्म भूमि पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। वहां मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नयी मूर्ति गुरुवार को धार्मिक विधि-विधान के साथ स्थापित की गयी। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा PM नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मंगलवार को की जायेगी।(वार्ता)
Monday, June 29
Breaking News
- तमिलनाडु में नया सियासी विवाद: फिल्म प्रोड्यूसर को दिल्ली में विशेष प्रतिनिधि बनाया गया
- पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत की अहम भागीदारी
- बिहार मौसम अलर्ट: कहीं बारिश तो कहीं लू, IMD ने जारी की चेतावनी
- अयोध्या बनाम मथुरा राजनीति गरमाई: योगी का अखिलेश पर तीखा हमला
- केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: FD मैच्योरिटी पर बैंक को 12% ब्याज समेत भुगतान का आदेश
- बरेली में पीलीभीत बाइपास सिक्सलेन का 50% काम पूरा, दो महीने में प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद
- AMCA पर इंजन संकट! अमेरिकी कंपनी ने बढ़ाए दाम, भारत के ड्रीम फाइटर प्रोजेक्ट पर असर
- सेशेल्स में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान: ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’
- किम जोंग उन अपनी मां का नाम लेने से क्यों बचते हैं? सामने आई बड़ी वजह
- वेनेजुएला भूकंप: 7.5 तीव्रता के झटकों से तबाही, 1,430 मौतों और हजारों के लापता होने की आशंका


