साइंस काॅलेज ग्राउंड में 25 से 31 जनवरी 2024 तक होगा मेले का आयोजन
रायपुर (mediasaheb.com)| स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के साथ उन्नत भारत का लक्ष्य निर्धारित करके विगत 20 वर्षों से आयोजित होने वाले बहुप्रतिक्षित स्वेदशी मेले के स्थल का वैदिक मंत्रोपचार के साथ बुधवार को भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के लिए वैदिक विधियों और मंत्रों के साथ आराधना के लिए सपत्निक विराजित मेला संयोजक अमर बंसल ने इस अवसर पर कहा कि संपूर्ण विधिविधान से आराधना करके समस्त सकारात्मक ऊर्जा का आह्नवान किया गया है। विगत वर्षों की सफलता की परिपाटी को कायम रखते हुए स्थानीयता को मंच प्रदान करने की हमारी कोशिश निर्विघ्न, सानंद सपन्न हो, इसी भावना के साथ भारत माता की आराधना की गई है।
7 दिनों तक आयोजित होने वाले इस विशिष्ट मेले में देश के विभिन्न राज्यों के सैकड़ों स्थानीय उत्पादों की विविध श्रृंखला एवं विशिष्ट उत्पादों को प्रदर्शित तथा बिक्री के लिए रखा जाएगा। जहां संध्या से रोशनाई में मेला गुलज़ार रहेगा वहीं प्रतिदिन दोपहर में मेला प्रांगण में व्यंजन, केशसज्जा, मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, शिशु वेशभूषा, एकल नृत्य, समूह नृत्य, क्राफ्ट सहित सभी उम्र के लोगों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होगीं जिसमें उन्हें विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष संजय चैधरी,, मेला सह संयोजक नवीन शर्मा, प्रबंधक सुब्रत चाकी, जी आर भगत, दिग्विजय भाकरे, शीला शर्मा, सुमन मूठा, हरशीला रूपाली, अर्चना वोरा, इंदिरा जैन, तृप्ति चैहान सहित बड़ी संख्या में मेला समिति से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Friday, May 15
Breaking News
- जल गंगा संवर्धन अभियान में व्यापक रूप से हो रहे हैं जल-संरक्षण और जल-संवर्धन के कार्य : जल संसाधन मंत्री सिलावट
- बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई
- मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- 1902 के सर्वे से लेकर 2026 के फैसले तक ऐतिहासिक तथ्य उजागर, मस्जिद से पहले सरस्वती मंदिर होने के दावे पर चर्चा तेज
- भोपाल के डायल 112 हीरोज सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से तालाब में कूदी युवती की बचाई जान
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से अल्पसंख्यक परिवारों को मिला सम्मान और सहारा
- युवाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अभियान है शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: राज्यमंत्री गौर
- योगी सरकार ने आयुष्मान योजना के मानकों से खिलवाड़ पर 200 निजी अस्पतालों पर की बड़ी कार्रवाई
- जनसहयोग से जल संरक्षण कार्यों में अग्रणी बना है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 11.54 लाख किसानों से 80.90 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत


