रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास निर्माण हेतु दो हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत तीन हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, राष्ट्रीय सुपोषण अभियान के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को सुपोषण किट, ग्रीष्म कालीन धान के बदले मक्का की फसल लेने हेतु 10 हितग्राहियों को मक्का बीज का वितरण, मत्स्य पालन प्रसार योजना के अंतर्गत 01 हितग्राही को आइस बॉक्स और 01 हितग्राही को जाल, 02 दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राही को दस-दस हजार रूपये का चेक, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से 10 हितग्राहियों को रोजगार ऑफर लेटर और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर लाभान्वित किया।
Saturday, February 14
Breaking News
- Toyota की पहली 3-रो इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, भारत में एंट्री की संभावना
- राज्यपाल मंगुभाई पटेल से प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा की सौजन्य भेंट
- वैलेंटाइन डे पर मौसम रहेगा साफ!, अगले 7 दिन बड़े बदलाव के संकेत नहीं
- सेना के 4 जवानों की सड़क हादसे में गई जान, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार
- प्रेम बाईसा मौत मामले में खुलासा: अस्थमा अटैक से हुई मौत, जहर नहीं मिला
- मोटोरोला का जबरदस्त ऑफर: ₹12,500 से कम में 24GB RAM वाला 5G स्मार्टफोन
- सूर्य ग्रहण में सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ या अशुभ? शास्त्रों में क्या है विधान
- उत्तराखंड–मेरठ STF की बड़ी कार्रवाई: SSC MTS परीक्षा में नकल गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
- महाशिवरात्रि पर 300 वर्षों बाद महासंयोग: शुभ और राजयोग में करें दिन-रात की विशेष साधना
- जगदलपुर में कार में SDO का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप


