अमेठी (mediasaheb.com) | केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में अपने 3 दिवसीय दौरे के अंतिम दिन आज विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेने के बाद इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बाबर की मजार पर माथा टेकने वाले प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा रहे है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है इसलिए कांग्रेस के नेताओं का कलेजा फट रहा है। जब राम लला टेंट में थे तब कांग्रेस को कोई तकलीफ नहीं थी।
केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल में हुई 3 साधुओं की हत्या को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा कि जहां इंडिया एलायंस की सरकार है अथवा जहां-जहां उन लोगों का आज भी दबदबा है, जो कांग्रेस के साथी हैं। वहां-वहां आज भी सनातन धर्म पर सनातन धर्म को मानने वालों पर प्रताड़नाएं बढ़ रही हैं। धर्म के प्रति कांग्रेस नीत गठबंधन अपमान की दृष्टि से बात करता है। (वार्ता)
Thursday, May 14
Breaking News
- नियुक्ति रद्द होते ही बदले KP यादव के तेवर, 500 गाड़ियों का रोड शो रद्द कर बोले- अब एक गाड़ी से जाऊंगा गुना
- CBSE 12वीं रिजल्ट में सरकारी स्कूलों का जलवा, हर कैटेगरी में छात्राओं ने मारी बाजी
- कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
- योगी सरकार का बड़ा एक्शन: कारोबार शुरू न करने वाले युवाओं से वसूले जाएंगे 6955 करोड़ रुपये
- आधा MP भीषण गर्मी की चपेट में, इंदौर-उज्जैन में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
- पीएम की अपील पर रेखा सरकार का बड़ा फैसला: स्कूल-कॉलेज ऑनलाइन, WFH और मंडे होगा ‘मेट्रो डे’
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात
- श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव को मौका; तिलक वर्मा बने कप्तान
- मुख्य सचिव ने की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, डेटा आधारित निगरानी पर जोर
- मियावाकी वन तकनीक से हरित छत्तीसगढ़ की नई पहल, कम समय में तैयार हो रहे घने जंगल


